RJD विधायक बोले- होली के बाद तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे:विजय मंडल ने कहा- 2025 तो दूर है, नीतीश खुद जल्द उन्हें प्रभार सौंपेंगे

RJD विधायक बोले- होली के बाद तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे:विजय मंडल ने कहा- 2025 तो दूर है, नीतीश खुद जल्द उन्हें प्रभार सौंपेंगे

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

रोहतास । दिनारा से RJD विधायक विजय मंडल ने दावा किया है कि होली के बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि 2025 अभी दूर है। होली के बाद ही उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपेंगे।

विजय मंडल ने सासाराम में कहा कि होली तक तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बन जाएंगे, जबकि नीतीश कुमार 2024 के होने वाले चुनाव में पीएम उम्मीदवार के रूप में अपना अभियान शुरू करेंगे।

विजय मंडल दिनारा से RJD विधायक हैं।

विजय मंडल दिनारा से RJD विधायक हैं।

विजय मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार खुद चाहते हैं कि तेजस्वी यादव सीएम बनें। उन्होंने खुद कहा है कि उन्हें तेजस्वी को बढ़ाना है। तेजस्वी को आगे पहुंचाना है। मुझे नीतीश कुमार पर भरोसा है कि वो तेजस्वी को कमान सौंपेंगे और खुद देश का नेतृत्व करेंगे।

ललन सिंह ने एक दिन पहले कहा था- 2025 दूर है

सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी छोड़ने के ऐलान के ठीक बाद जेडीयू ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ललन सिंह ने कहा कि 2025 की बात 2025 में देखेंगे। अभी नीतीश कुमार जेडीयू के नेता हैं और वही पार्टी का नेतृत्व करेंगे। जेडीयू का किसी पार्टी में विलय नहीं हो रहा है।

अब आरजेडी विधायक विजय मंडल का यह बयान इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। विधायक नीतीश कुमार की घोषणा की याद दिला रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में CM पद के दावेदार नहीं होंगे। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है। पटना में महागठबंधन के विधायकों की बैठक में नीतीश ने कहा- 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मेरा लक्ष्य 2024 लोकसभा में भाजपा को हराना है। मैं CM या PM पद का उम्मीदवार नहीं बनना चाहता। वित्त मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने बताया- बिहार विधानसभा के बाद महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक हुई थी।

उसमें मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया कि मेरे बाद जो नेतृत्व होगा वह तेजस्वी यादव का होगा। 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। चौधरी ने शराबबंदी को लेकर महागठबंधन के विधायकों के सवाल उठाने पर कहा- तमाम नेताओं के सामने मुख्यमंत्री ने यह बात साफ कर दी है कि शराबबंदी के फैसले के वक्त सभी दलों का समर्थन मिला था। अब इस पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है।

Share this story