आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले ऑफिसर के घर रेड:समीर वानखेड़े पर ड्रग केस में 25 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले ऑफिसर के घर रेड:समीर वानखेड़े पर ड्रग केस में 25 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

मुंबई।  शाहरुख खान के बेटे आर्यन को क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने वाले मुंबई NCB के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के घर पर शुक्रवार को CBI ने छापा मारा। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि समीर ने क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को न फंसाने के लिए 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। समीर के एक साथी ने इस मामले में कथित तौर पर 50 लाख रुपए लिए थे।

इसी मामले में CBI ने समीर सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एजेंसी ने इनके मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में कुल 29 ठिकानों पर छापेमारी की।

अक्टूबर 2021 में हुई थी आर्यन की गिरफ्तारी
समीर वानखेड़े ने 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज में रेव पार्टी की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी। यहां से आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद आर्यन 26 दिन तक पुलिस की कस्टडी में रहे, इस दौरान उन्हें आर्थर रोड जेल भी भेजा गया था।

आर्यन के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने की वजह से कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर को बेल पर रिहा कर दिया था। मामले में गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट ने कोर्ट में गवाही दी थी कि आर्यन के पास ड्रग्स नहीं थी और उन्होंने अरबाज को भी ड्रग कैरी करने से मना किया था।

तस्वीर 2021 की है, शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही है।

तस्वीर 2021 की है, शाहरुख के बेटे आर्यन को NCB कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही है।

आर्यन की गिरफ्तारी से क्लीन चिट मिलने तक की टाइमलाइन
2 अक्‍टूबर, 2021: NCB ने क्रूज से आर्यन खान, अरबाज और मुनमुन सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया।
3 अक्‍टूबर, 2021: एजेंसी ने इन तीनों पर केस दर्ज कर इन्‍हें गिरफ्तार किया। इन्‍हें मजिस्‍ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन के लिए NCB की कस्‍टडी में भेजा गया।
4 अक्‍टूबर, 2021: एनसीबी ने आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा के खिलाफ इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकिंग मामले में सबूत होने का दावा किया।
7 अक्टूबर, 2021: एनसीबी ने आर्यन की रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी दी, लेकिन इसे खारिज कर आर्यन और अन्‍य को ज्‍यूडिशियल कस्‍टडी में भेज दिया गया। आर्यन को आर्थर रोड जेल में रखा गया।
8 अक्‍टूबर, 2021: आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने जमानत के लिए अर्जी दी। सेशन कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी। तीनों आरोपियों के वकील इसके बाद स्‍पेशल एनडीपीएस कोर्ट पहुंचे।
20 अक्‍टूबर, 2021: स्‍पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उनके वकील ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट की शरण ली।
26 अक्‍टूबर, 2021: बॉम्‍बे हाईकोर्ट में आर्यन और अन्‍य की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। यहां केस पर तीन दिन बहस हुई।
28 अक्‍टूबर, 2021: हाईकोर्ट ने आर्यन, अरबाज और मुनमुन की जमानत मंजूर कर ली।
30 अक्टूबर, 2021: कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी होने में 2 दिन लगे। इस तरह 30 अक्‍टूबर को आर्यन जेल से रिहा हुए।
27 मई, 2022: क्रूज ड्रग्‍स मामले में बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्‍लीन चिट मिल गई।

Share this story