राहुल गांधी ने पहली बार किसानों के साथ धान की रोपाई की:खेतों में ट्रैक्टर चलाया; दिल्ली से शिमला जाते वक्त सोनीपत के मदीना गांव में रुके

राहुल गांधी ने पहली बार किसानों के साथ धान की रोपाई की:खेतों में ट्रैक्टर चलाया; दिल्ली से शिमला जाते वक्त सोनीपत के मदीना गांव में रुके

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

सोनीपत । कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया।

राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। वे जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर पहुंचे तो किसानों के बीच जाने का प्रोग्राम बना लिया और सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रुख कर लिया। राहुल गांधी NH 48 से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाइपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। इसके बाद वे अपने रूट से हट कर करीब 50 किलोमीटर दूर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना में सुबह करीब 6:40 बजे पहुंचे गए। वे भैंसवान-मदीना रोड पर संजय के खेत में जा पहुंचे।

मदीना गांव में करीब 2 घंटे बाद राहुल गांधी 8.40 बजे पर रवाना हो गए। लौटते समय उन्होंने गोहाना PWD रेस्ट हाउस में ड्रेस चेंज की। फिर सोनीपत से आगे रवाना हो गए।

सोनीपत पहुंचे राहुल की तस्वीरें...

राहुल सुबह 6:40 बजे मदीना गांव में किसान संजय के खेत पहुंचे।

राहुल सुबह 6:40 बजे मदीना गांव में किसान संजय के खेत पहुंचे।

राहुल ने किसानों के साथ धान की रोपाई की।

राहुल ने किसानों के साथ धान की रोपाई की।

राहुल ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर जुताई की।

राहुल ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर जुताई की।

राहुल ने खेत में किसानों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया।

राहुल ने खेत में किसानों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया।

किसी को नहीं थी राहुल गांधी के रुकने की सूचना
राहुल के सोनीपत खेत में रुकने का पता चलते ही बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी वहां पहुंचे। नरवाल ने कहा कि उनके पास राहुल के आने की सूचना नहीं थी, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों से उनको इस बारे में पता चला तो वे मिलने पहुंच गए।।

गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि इलाके का सौभाग्य है कि राहुल गांधी यहां पहुंचे हैं। वह यह देख रहे हैं कि एक गांवों में खेती का क्या तरीका है। किसान किस तरीके से धान लगाता है। इसमें उन्हें क्या परेशानियां आ रही हैं।

राहुल को खेत में देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। किसानों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं।

राहुल को खेत में देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। किसानों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं।

किसान संजय के खेतों में पहुंचे राहुल गांधी
गांव मदीना में राहुल किसान संजय के खेत में पहुंचे थे। जिस वक्त राहुल आए, किसान और मजदूर मिलकर धान की रोपाई कर रहे थे। जब सिक्योरिटी के साथ राहुल खेत की तरफ आए तो दूर से उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। हालांकि, करीब आते ही उन्होंने राहुल को पहचान लिया।

राहुल ने किसानों से बातचीत की। उनकी समस्ताएं भी सुनीं।

राहुल ने किसानों से बातचीत की। उनकी समस्ताएं भी सुनीं।

सोनीपत का बरोदा कांग्रेस का गढ़
गांव मदीना सोनीपत के ग्रामीण हलके बरोदा का हिस्सा है। बरोदा हलके से वर्तमान में कांग्रेस के इंदूराज नरवाल उर्फ भालू विधायक हैं। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया था। पूरा बरोदा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ है और पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गृह क्षेत्र रोहतक से सटा हुआ है।

Share this story