राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया, देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आज (रविवार) यह टिप्पणी राष्ट्रीय राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 'आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन' के मौके पर की। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन पर कहा कि यह दौड़ शांति और अहिंसा के साथ फिट इंडिया का संदेश दे रही है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

- केंद्रीय मंत्री ने कहा, 10 जन्म लें तब भी सावरकर नहीं बन सकते, ममता-नीतीश-केजरीवाल पर भी निशाना साधा

नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया है। उसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। राहुल गांधी 10 जन्म लेंगे तब भी सावरकर नहीं बन सकते। सावरकर ने आजादी के लिए पूरा जीवन खपा दिया। राहुल ने अंग्रेजों की सहायता लेकर भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने में समय बिताया।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आज (रविवार) यह टिप्पणी राष्ट्रीय राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 'आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन' के मौके पर की। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन पर कहा कि यह दौड़ शांति और अहिंसा के साथ फिट इंडिया का संदेश दे रही है।

ठाकुर ने कहा कानून व्यवस्था कैसे चरमराती है, इसकी सबसे बड़ी रोल मॉडल ममता बनर्जी हैं। एक वर्ग के साथ खड़े होकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसाया कैसे जाता है वह ममता बनर्जी के बोलों से नजर आता है। बिहार की हालिया हिंसा पर भी केंद्रीय मंत्री ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि बिहार फिर उसी राह पर है, जैसा लालूराज के समय था। तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर जंगलराज की वापसी हुई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला किया। उन्हें शराब घोटाले का किंगपिन कहा। ठाकुर ने कहा केजरीवाल झूठा नंबर-1 और घोटालेबाज नंबर-1 है।


 
  
 

Share this story