देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं, संदेश एकदम साफ: राहुल गांधी

देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं, संदेश एकदम साफ: राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनता की जीत है, मोदी के खिलाफ जनादेश आया है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं, संदेश एकदम साफ: राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनता की जीत है, मोदी के खिलाफ जनादेश आया है।

 

 

lok sabha chunav, lok sabha elections 2024, rahul gandhi

 

 नई दिल्ली ।  लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनता की जीत है, मोदी के खिलाफ जनादेश आया है। कांग्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनाव के दौरान उन्हें रोकने के लिए सत्ताधारी दल ने हर संभव कोशिश की, लेकिन फिर भी जनता ने उन पर भरोसा जताया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान जिस प्रकार का कैंपेन पीएम मोदी ने चलाया, उसे लंबे समय तक याद रख जाएगा। दूसरी तरह हमने सकारात्मक प्रचार किया, इसी वजह से लोगों ने हमारा साथ दिया। मैं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं, सभी एकजुट रहे और उसी वजह से इस प्रकार का जनादेश मिला।

खड़गे ने आगे कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में मोदी जी ने जो झूठ फैलाया जनता ने उसे समझ लिया। राहुल गांधी की दोनों यात्राएं भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान करोड़ों लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन समस्याओं का हल ढूंढना ही हमारी कैंपेन का आधार बना। कांग्रेस अध्यक्ष के बाद राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा और इन नतीजों को संविधान बचाने की जीत बताया।

राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम  भाजपा हिंदुस्तान की संस्था, सीबीआई-ED, इन सबके खिलाफ लड़े, क्योंकि इन संस्थाओं को  नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने डराया-धमकाया… लड़ाई संविधान को बचाने की थी।

Share this story