मिजोरम के CM बोले-PM के साथ स्टेज शेयर नहीं करूंगा:मणिपुर में मैतेई लोगों ने चर्च जलाए थे,प्रधानमंत्री यहां अकेले आएं और मंच पर अकेले अपनी बात रखें 

मिजोरम के CM बोले-PM के साथ स्टेज शेयर नहीं करूंगा:मणिपुर में मैतेई लोगों ने चर्च जलाए थे

 Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

आइजोल । मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने जब पीएम मोदी यहां आएंगे तो वे उनके साथ स्टेज शेयर नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि अच्छा यही होगा कि प्रधानमंत्री यहां अकेले आएं और मंच पर अकेले अपनी बात रखें। इसके बाद मैं अलग से मंच पर आऊंगा।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, जोरमथंगा ने कहा कि मिजोरम के लोग क्रिश्चियन हैं। जब मणिपुर में मैतेई लोगों ने सैंकड़ों चर्च जलाए थे, तो मिजोरम के सभी लोगों ने विरोध किया था।

इस वक्त में भाजपा के साथ सहानुभूति रखना मेरी पार्टी के लिए बड़ा माइनस पॉइंट होगा।

मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

चुनाव से पहले 30 अक्टूबर को पीएम मोदी पश्चिम मिजोरम के मामित गांव में भाजपा कैंडिडेट्स के समर्थन में रैली करने आ सकते हैं।

PM मोदी और मिजोरम CM जोरमथंगा की मुलाकात की ये तस्वीर पिछले साल दिसंबर की है। दोनों नई दिल्ली में मिले थे।

PM मोदी और मिजोरम CM जोरमथंगा की मुलाकात की ये तस्वीर पिछले साल दिसंबर की है। दोनों नई दिल्ली में मिले थे।

जोरमथंगा की पार्टी NDA में शामिल, मिजोरम में अलग
जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) भाजपा के नेतृत्व वाली नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) और केंद्र में सत्ताधारी NDA में शामिल है। हालांकि, MNF मिजोरम में भाजपा से अलग है। CM जोरमथंगा ने कहा- उनकी पार्टी NDA और NEDA में इसलिए शामिल हुई, क्योंकि वह कांग्रेस के सख्त खिलाफ है। हम कांग्रेस नेतृत्व वाले किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

Share this story