महाराष्ट्र में फिर खुलने लगे कोविड वार्ड:देश में कोरोना केस नवंबर के बाद 10 हजार के पार, 24 घंटे में 1805 नए मरीज मिले

महाराष्ट्र में फिर खुलने लगे कोविड वार्ड:देश में कोरोना केस नवंबर के बाद 10 हजार के पार, 24 घंटे में 1805 नए मरीज मिले

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

नई दिल्ली।  देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10 हजार के पार चली गई है। पिछले 24 घंटों में 1,805 नए मरीज मिले। वहीं, 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को 1,890 कोरोना केस मिले थे और 7 मौतें हुई थीं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक एक्टिव केस बढ़कर 10,300 हो गए हैं, जो पिछले साल नवंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 12 नवंबर को देश में 11084 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे।

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। यहां केसेस में बढ़ोतरी को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। मुंबई के कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वार्ड खुलने लगे हैं। वहीं, सरकार ने भी सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को स्टैंडबाय मोड में रहने को कहा है। साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा है।

एक्टिव केस बढ़कर 10,300 हो गए हैं, जो पिछले साल नवंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं।

एक्टिव केस बढ़कर 10,300 हो गए हैं, जो पिछले साल नवंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं।

अक्टूबर के बाद महाराष्ट्र में एक्टिव केस 2,000 से ज्यादा
महाराष्ट्र में अक्टूबर के बाद पहली बार एक्टिव केस 2,000 से ज्यादा दर्ज किए गए है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 397 नए केस मिले, जो शनिवार के मुकाबले 40 कम हैं। शनिवार को राज्य में 437 संक्रमित मिले थे। जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई थी।

अकेले मुंबई में रविवार को 123 नए मामले दर्ज किए गए। मुंबई में अभी कोविड के 43 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 21 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। रविवार को मुंबई में 17 नए पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए।

मुंबई में लीलावती अस्पताल के CEO डॉ. वी रविशंकर ने कहा कि यहां कोविड मामलों के लिए 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड और ICU तैयार किया गया है।

गुजरात में 303, केरल में 299 केस मिले
महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले गुजरात और केरल में दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में गुजरात में 303 मरीज मिले। जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। उधर केरल में 299, कर्नाटक में 209 और दिल्ली में 153 मामले सामने आए।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में उत्तरप्रदेश में 77, राजस्थान में 46, मध्यप्रदेश में 5 और छत्तीसगढ़ में 1 कोरोना केस मिले हैं। फिलहाल यूपी में 246, राजस्थान में 207, MP में 51 और छत्तीसगढ़ में 23 एक्टिव मामले हैं।

Share this story