Aam Admi Party को खुशखबरी, मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, NCP-TMC से छीना स्टेटस

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इनसे आयोग में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।
इसके अलावा क्षेत्रीय दलों की बात करें तो निर्वाचन आयोग ने भारत राष्ट्र समिति और जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक दल से क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है।
Election Commission of India recognises Aam Aadmi Party (AAP) as a national party.
— ANI (@ANI) April 10, 2023
Election Commission of India derecognises CPI and TMC as national parties. pic.twitter.com/9ACJvofqj6