कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्‌टार ने भाजपा छोड़ी:टिकट न मिलने से नाराज थे; कहा- कांग्रेस में शामिल होने पर फैसला नहीं, चुनाव लड़ूंगा

कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्‌टार ने भाजपा छोड़ी

सीएम बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्‌टार के भाजपा से इस्तीफे पर उन्हें तकलीफ हुई है। शेट्टार क्षेत्र के वरिष्ठ और महत्वपूर्ण हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शेट्टार से व्यक्तिगत रूप से बात की थी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शेट्टार को केंद्रीय स्तर पर एक बड़ा पद देने का वादा किया था। बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राजनीति में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। बोम्मई ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा रोल मोडल बताया।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

बेंगलुरु । कर्नाटक विधानसभा चुनाव से 25 दिन पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्‌टार ने शनिवार देर रात भाजपा से इस्तीफे का ऐलान किया। शेट्‌टार टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे। रविवार को उन्होंने कहा कि कांग्रेस जॉइन करने का फैसला नहीं किया है, लेकिन चुनाव जरूर लड़ेंगे।

इससे पहले 12 अप्रैल को राज्य के डिप्टी CM रह चुके लक्ष्मण सावदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सावदी ने 14 अप्रैल को कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब वे कांग्रेस की टिकट पर अथानी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

सीएम बोम्मई बोले- शेट्‌टार के इस्तीफे से तकलीफ हुई
सीएम बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्‌टार के भाजपा से इस्तीफे पर उन्हें तकलीफ हुई है। शेट्टार क्षेत्र के वरिष्ठ और महत्वपूर्ण हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शेट्टार से व्यक्तिगत रूप से बात की थी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शेट्टार को केंद्रीय स्तर पर एक बड़ा पद देने का वादा किया था। बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राजनीति में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। बोम्मई ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा रोल मोडल बताया।

येदियुरप्पा ने पूछा- शेट्‌टार कांग्रेस क्यों जॉइन कर रहे हैं?
रविवार को कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा ने कहा, "हमने जगदीश शेट्टार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया। उनके बयानों ने हमें दुखी किया है। शेट्टार को  लोग बीजेपी की वजह से ही जानते थे। कर्नाटक की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। धर्मेंद्र प्रधान ने जगदीश शेट्टार को कैबिनेट में मंत्री पद की पेशकश की थी। हमने उनके परिवार के सदस्य को टिकट देने की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। मैं शेट्टार से पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस में क्यों शामिल हो रहे हैं? अगर वह भाजपा में वापस आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।"

जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ (सेंट्रल) सीट से टिकट की मांग कर रहे थे।

जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ (सेंट्रल) सीट से टिकट की मांग कर रहे थे।

शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए शेट्‌टार ने पार्टी हाईकमान को चेतावनी दे डाली थी। शेट्‌टार ने कहा था कि हाईकमान मेरे टिकट पर फौरन फैसला ले, वरना विधानसभा चुनाव में पार्टी को 20 से 25 सीटों का नुकसान तय है। हालांकि शेट्‌टार ने पार्टी को आज तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन शनिवार देर रात ही उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जगदीश शेट्टार
जगदीश शेट्टार ने कहा- जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया, मैं उससे निराश हूं। मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। मैंने सोचा कि उसे चुनौती देनी चाहिए। इसलिए मैंने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। जगदीश शेट्टार एक लिंगायत नेता है और कांग्रेस की सरकार के समय विपक्ष के नेता भी रहे हैं।

पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा ने भी यह कहा था कि अगर शेट्टार को टिकट नहीं मिलता है, तो इसका असर सिर्फ एक जगह नहीं होगा बल्कि नॉर्थ कर्नाटक की 20-25 विधानसभा क्षेत्रों में इसका असर पड़ेगा।

भाजपा के ये नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

  • कर्नाटक सरकार में मंत्री और 6 बार के विधायक एस अंगारा
  • राज्य के डिप्टी CM रह चुके विधायक लक्ष्मण सावदी
  • हुबली-धारवाड़ (सेंट्रल) सीट से विधायक जगदीश शेट्टार
  • मुदिगेरे से विधायक एमपी कुमारस्वामी
  • हावेरी से विधायक नेहरू ओलेकर
  • होसदुर्गा से विधायक गोलीहट्टी शेखर
  • कुदलिगी से विधायक एनवाई गोपालकृष्ण
  • MLC आर शंकर, वे रानीबेन्नूर से टिकट मांग रहे थे।
  • पूर्व मंत्री और विधायक केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से रिटायरमेंट ले लिया है। यानी वे राजनीति में तो रहेंगे, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उडिपी से भाजपा विधायक रघुपति भट्ट की टिकट काट दी गई थी, जिसके बाद वे मीडिया से बात करते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।

उडिपी से भाजपा विधायक रघुपति भट्ट की टिकट काट दी गई थी, जिसके बाद वे मीडिया से बात करते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।

12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी
कर्नाटक में भाजपा अब तक 212 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में 189 और दूसरी में 23 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। भाजपा ने अपने 19 विधायकों के टिकट काटे हैं। भाजपा ने अब तक हुबली-धारवाड़ (सेंट्रल) सीट पर भी कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है। शेट्टार इसी सीट से विधायक थे और यहीं से टिकट की मांग कर रहे थे।

जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद भी दिया इस्तीफा
पूर्व CM जगदीश शेट्टार टिकट ने मिलने को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं। टिकट न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इस बयान के बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया, जहां उन्होंने 12 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी।

Share this story