बढ़ सकती हैं कांग्रेस की मुश्किलें, EC ने कर्नाटक की संप्रभुता से जुड़ी पोस्ट पर खरगे से मांगा जवाब

बढ़ सकती हैं कांग्रेस की मुश्किलें, EC ने कर्नाटक की संप्रभुता से जुड़ी पोस्ट पर खरगे से मांगा जवाब

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कर्नाटक की संप्रभुता को लेकर कांग्रेस के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की थी। अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र लिखा है। चुनाव आयोग ने उनसे सोशल मीडिया पोस्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जा रहा है कि यह सोनिया गांधी का बयान था। चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष से सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में नीति स्पष्ट करने और इसमें सुधार के उपाय बताने को कहा है।



Share this story