सलमान के घर फायरिंग के आरोपी रिमांड पर

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्होंने सलमान के घर की तीन रेकी की थीं और पांच राउंड फायर किए थे। आरोपियों ने जिस पिस्तौल से फायरिंग की थी, उसे रिकवर नहीं किया जा सका है।

 Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

मुंबई । एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। उन्हें मंगलवार दोपहर मुंबई लाया गया।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्होंने सलमान के घर की तीन रेकी की थीं और पांच राउंड फायर किए थे। आरोपियों ने जिस पिस्तौल से फायरिंग की थी, उसे रिकवर नहीं किया जा सका है।

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी सलमान के पनवेल वाले फार्म हाउस से 10 किमी दूर रुके थे। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसने एक फेसबुक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले भी लॉरेंस गैंग ने कई बार सलमान को धमकी दी है।

इन दोनों आरोपियों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 5 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

मंगलवार को महाराष्ट्र के CM एकनाश शिंदे, सलमान से मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की।

मंगलवार को महाराष्ट्र के CM एकनाश शिंदे, सलमान से मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भुज से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भुज से गिरफ्तार किया।

ये फुटेज भुज में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

(ये फुटेज भुज में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की है।)

पुलिस ने दोनों आरोपियों की 14 दिनों की कस्टडी मांगी थी
मुंबई पुलिस ने कोर्ट में दोनों आरोपियों की 14 दिन की कस्टडी मांगी थी। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने फायरिंग के बाद रेलवे ट्रैक पार कर कपड़े बदले और भागने की कोशिश की। दोनों आरोपी सलमान खान के पनवेल फार्म हाऊस से 10 किलोमीटर की दूरी ही रुके हुए थे। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या वे फार्म हाउस को ही टारगेट करना चाहते थे।

पुलिस ने दलील दी कि यह एक इंटरनेशनल रैकेट है और इनका बिहार और गुजरात से भी कनेक्शन है। हम अपनी जांच का दायरा हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और गुजरात तक बढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट में लॉरेंस के भाई अनमोल के फेसबुक पोस्ट और सलमान खान के ऊपर हुए पुराने हमलों का भी जिक्र किया।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जिस हथियार से इस घटना को अंजाम दिया गया उसे भी अभी रिकवर नही किया गया है। इन आरोपियों को बाइक और अन्य सामान किसने मुहैया कराया इस पर हम आगे जांच करना चाहते है। इस घटना का मास्टरमाइंड कौन है यह भी जांच का हिस्सा होगा।

मुंबई पुलिस ने मंगलवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस केस से जुड़ी डिटेल शेयर कीं।

मुंबई पुलिस ने मंगलवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस केस से जुड़ी डिटेल शेयर कीं।

पुलिस ने बताया- आरोपियों ने असली आधार देकर घर रेंट पर लिया
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 2 अप्रैल को 24 हजार रुपए में बाइक खरीदी। ये दोनों 28 फरवरी को मुंबई आए और 3 मार्च को पनवेल में घर किराए पर लिया। यहां उन्होंने अपना असली आधार कार्ड दिया था। 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच वे बांद्रा और ताज लैंड्स एंड के पास नजर आए थे।

1 मार्च को ही वे पनवेल पहुंचे। पिस्टल उन्हें कब और किसने दिया, इसकी जांच चल रही है। पिस्टल की क्वालिटी अच्छी रही होगी, क्योंकि इससे दीवार में जो पॉइंट्स बने हैं, वे काफी बड़े हैं।

इन्होंने सलमान के घर की 3-4 बार रेकी की थी। वारदात वाले दिन विक्की गुप्ता बाइक चला रहा था, जबकि सागर पाल बाइक पर पीछे बैठा था और उसी ने फायरिंग की थी। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने हथियार फेंका है, लेकिन अभी हम इसकी जांच कर रहे हैं।

दोनों के पास से एक फोन बरामद हुआ है, शक है कि इन्होंने एक फोन तोड़ दिया है। दोनों आरोपी लगातार किसी के संपर्क में थे। हमत जांच कर रहे हैं कि क्या कोई लोकल उनकी मदद कर रहा था। हमें लगता है कि गन उन्हें मुंबई में ही दी गई होगी।

हम ये भी जांच कर रहे हैं कि क्या इन दोनों आरोपियों का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड है। भुज से उनका क्या कनेक्शन है, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। शुरुआती जांच के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि वे प्राइवेट कार से यहां से फरार हुए और बाद में स्टेट ट्रांसपोर्ट बसों का इस्तेमाल किया। इस पूरे केस में लगभग सारा पेमेंट उन्होंने कैश में ही किया।

मुंबई लाने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराने ले गई। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

मुंबई लाने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराने ले गई। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

CCTV फुटेज में सलमान के घर के बाहर नजर आए दोनों आरोपी
सोमवार को इस घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि दोनों आरोपियों ने स्पोर्ट्स कैप पहन रखी है और कंधे पर बैग टांगा हुआ था। इस फुटेज में दोनों सलमान के घर की तरफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य और लॉरेंस के भाई अनमोल ने एक ऑनलाइन पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। उसने इस वारदात को ट्रेलर बताया और सलमान को वॉर्निंग दी। हालांकि, पुलिस ने इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। लॉरेंस कई हाई-प्रोफाइल लोगों के मर्डर के आरोप में इस वक्त तिहाड़ जेल में है।

CCTV फुटेज, जिससे पता चला कि इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया।

CCTV फुटेज, जिससे पता चला कि इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया।

फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर CCTV में दिखाए दिए थे।

फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर CCTV में दिखाए दिए थे।

हमलावरों की यह तस्वीर घटना वाले दिन CCTV कैमरे में कैद हुई थी। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।

हमलावरों की यह तस्वीर घटना वाले दिन CCTV कैमरे में कैद हुई थी। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।

अनमोल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अनमोल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सलमान के घर से थोड़ी दूर मिली थी बाइक
पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की थी। इस बाइक को सलमान के घर से एक किमी दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दिया गया था। पुलिस का कहना है कि ये बाइक पनवेल में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पनवेल के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ने कहा कि व्यक्ति ने कुछ दिन पहले ही ये टू-व्हीलर बेचा था।

घटना के बाद सलमान के भाई सोहेल खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखे।

घटना के बाद सलमान के भाई सोहेल खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखे।

घटना के बाद अरबाज खान भी वाइफ शूरा के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

घटना के बाद अरबाज खान भी वाइफ शूरा के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

घटना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।

घटना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।

बालकनी पर मिले गोली के निशान
सलमान के अपार्टमेंट के बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के 2 निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी की दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

घटना के बाद मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर क्राइम सलमान के घर पहुंचे और लोकल जोन के DCP से वहां जानकारी ली। ATS की टीम भी मौके पर पहुंची।

घटना के बाद मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर क्राइम सलमान के घर पहुंचे और लोकल जोन के DCP से वहां जानकारी ली। ATS की टीम भी मौके पर पहुंची।

ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहते हैं सलमान
सलमान बीते 40 साल से अपने परिवार के साथ इसी 8 मंजिला गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सलमान का घर है। वे यहां 1BHK L शेप अपार्टमेंट में अकेले रहते हैं। वहीं उनके फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।

पिता सलीम खान, भाई अरबाज-सोहेल और बहन अलवीरा के साथ सलमान।

पिता सलीम खान, भाई अरबाज-सोहेल और बहन अलवीरा के साथ सलमान।

मार्च 2023 में लॉरेंस ने दी थी सलमान को धमकी
मार्च 2023 में लॉरेंस से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने मारने की धमकी दी थी। 1998 में हुई काले हिरण के शिकार की घटना से समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी।

धमकी के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी, 11 जवान साथ रहते हैं
सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं।

सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं।

Share this story