पहाड़ी इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी:राजस्थान में 12 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा; बिहार में शीतलहर  

पहाड़ी इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी:राजस्थान में 12 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा; बिहार में शीतलहर की सेकंड वेव

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ  

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ाें पर दूसरे दिन शनिवार काे भी बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के धनाेल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के चमाेली, जाेशीमठ और बद्रीनाथ में भी बर्फ पड़ी। हिमपात से हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे, 245 सड़कें बंद हैं। उत्तर के मैदानी राज्य शीतलहर की चपेट में हैं।

राजधानी दिल्ली में 17 और 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास जा सकता है। वहीं, राजस्थान में एक दी दिन में पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। माउंट आबू में पारा माइनस 4 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में पारा माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।

श्रीनगर में बुलडोजर ने सड़क से बर्फ हटाया...

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बर्फबारी से सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। बुलडोजर ने बर्फ से हटाया।

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बर्फबारी से सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। बुलडोजर ने बर्फ से हटाया।

अब राज्यों में मौसम का हाल जानिए...

दिल्ली: मंगलवार को पारा 3 डिग्री के आसपास जा सकता है

सोशल मीडिया में दिल्ली का पारा जीरो से नीचे जाने को IMD ने अफवाह बताया है। शनिवार को राजधानी का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी। 17 और 18 जनवरी को रिज और आयानगर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास जा सकता है। रविवार यानी आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज तक हो सकता है।

राजस्थान: एक ही दिन में 12 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

यह तस्वीर फतेहपुर की है। यहां खेत में लगी तार में ओस की बूंदें जमी हैं।

( यह तस्वीर फतेहपुर की है। यहां खेत में लगी तार में ओस की बूंदें जमी हैं। )

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दाैर फिर शुरू हाे गया है। दाे दिन से लगातार चल रही सर्द हवाओं ने दिन-रात का तापमान लुढ़का दिया। फतेहपुर, चूरू में रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। माउंट आबू में पारा माइनस 4 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में एक ही रात में 11.6 डिग्री लुढ़ककर माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में माइनस 0.7 डिग्री रहा। बीते चाैबीस घंटे में नाै शहराें में रात का पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।

माैसम विभाग के मुताबिक, 18 जनवरी तक डेढ़ दर्जन जिलाें में शीतलहर का येलाे और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान झुंझुनूं, अलवर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागाैर और पाली में तेज शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

हिमाचल: बर्फबारी से हालात बिगड़े, केलांग में माइनस 6.2 न्यूनतम तापमान दर्ज

हिल्स क्वीन शिमला सहित कुल्लू, चंबा, मंडी, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है। शिमला के माल रोड, जाखू की पहाड़ियों पर भी सुबह के वक्त बर्फ की सफेद चादर बिछी। अधिक ऊंचे क्षेत्रों का पारा माइनस में चला गया है। शिमला में 3 से 4 इंच बर्फबारी हुई। बर्फ बारी की वजह से एनएच समेत 245 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारकंडा में -4.8, कुकुमसरी में -4.2 और कुफरी में -1.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिन मौसम साफ रहेगा। 18 और 19 को फिर बारिश-बर्फबारी होने की संभावनाएं बन रही हैं। बेशक कम बारिश-बर्फबारी हुई हो, मगर प्रदेश की खेतीबाड़ी, बागवानी और पर्यटन उद्योग के लिए यह टॉनिक का काम करेगी। इसके बाद आज वीकेंड पर सैलानियों के भी काफी संख्या में शिमला व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड , कई इलाकों में भारी बर्फबारी जारी , जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह भूस्खलन

Share this story