पीएम मोदी के साथ मंच साझा करते हुए बोले गहलोत गांधी के कारण आपका दुनिया भर में सम्मान, कांग्रेस की वजह से 70 वर्षों से लोकतंत्र कायम है

पीएम मोदी के साथ मंच साझा करते हुए बोले गहलोत गांधी के कारण आपका दुनिया भर में सम्मान, कांग्रेस की वजह से 70 वर्षों से लोकतंत्र कायम है

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राजस्थान में आदिवासियों के प्रसिद्ध शहीद स्थली मानगढ़ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच साझा किया। मोदी ने अपने 18 मिनट के संबोधन की शुरुआत हंसते हुए गहलोत की तारीफ के साथ की।

उन्होंने कहा- जब मैं मुख्यमंत्री था, तब हम मुख्यमंत्रियों की जमात में अशोक गहलोत जी हम सबसे सीनियर थे। आज भी मंच पर मौजूद शिवराज सिंह चौहान जी और भूपेन्द्र भाई के बीच वे ही सबसे सीनियर हैं। मोदी के इस बयान के बाद तीनों मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा गए।

मोदी ने आगे कहा- आजादी के बाद इतिहासकारों ने आदिवासियों और गोविन्द गुरू के योगदान को इतिहास में जगह नहीं दी। दशकों पुरानी इस भूल को आज देश सुधार रहा है। मोदी ने इस बयान के जरिए इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस की गलती को सुधारने की बात कह दी।

वहीं जब गहलोत के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के मुल्कों में जाते हैं तो इनका बहुत सम्मान होता है। गहलोत ने कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह गांधी का देश है। यहां कांग्रेस की वजह से 70 वर्षों से लोकतंत्र कायम है।

यह भी पढ़ें : Twitter पर 'ब्लू टिक' के लिए 660 रुपये : एलन मस्क का ऐलान, ट्वीटर पर ब्लू टिक वालों को हर माह चुकाने होंगे आठ डॉलर

Share this story