दिल्ली में आज से 5वीं तक स्कूल बंद, हेल्थ इमरजेंसी , सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम 

दिल्ली में आज से 5वीं तक स्कूल बंद, हेल्थ इमरजेंसी , सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम
दिल्ली में कमर्शियल निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। डीजल कारों और ट्रकों पर पाबंदी लगा दी गई है। बाजार और दफ्तरों के समय में भी बदलाव की तैयारी है। हालांकि, EV और CNG वाहन चलते रहेंगे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इन अहम फैसलों की घोषणा की। इसके अलावा प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 10 नवंबर को सुनवाई होगी।।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। जहरीली हवा से दिल्ली में लोगों की सांसें फिर उखड़ने लगी हैं। आज AQI 431 दर्ज किया गया। AQI हवा की क्वालिटी मापने का पैमाना है, जिसे बेहद गंभीर कैटेगरी माना जाता है। बढ़ते पॉल्यूशन के चलते दिल्ली सरकार ने 5वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है।

इसके दिल्ली में कमर्शियल निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। डीजल कारों और ट्रकों पर पाबंदी लगा दी गई है। बाजार और दफ्तरों के समय में भी बदलाव की तैयारी है। हालांकि, EV और CNG वाहन चलते रहेंगे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इन अहम फैसलों की घोषणा की। इसके अलावा प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 10 नवंबर को सुनवाई होगी।।

दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की 5 तस्वीरें...

प्रदूषण से राहत के लिए सराय काले खां इलाके में पानी का छिड़काव किया गया।

(प्रदूषण से राहत के लिए सराय काले खां इलाके में पानी का छिड़काव किया गया।)

दिल्ली सरकार जल्द ऑड-इवन फार्मूला लागू कर सकती है।

(दिल्ली सरकार जल्द ऑड-इवन फार्मूला लागू कर सकती है।)

विजिबिलिटी कम होने से सिग्नेचर ब्रिज पर सुबह वाहन चालकों को काफी मुश्किल हुई।

(विजिबिलिटी कम होने से सिग्नेचर ब्रिज पर सुबह वाहन चालकों को काफी मुश्किल हुई।)

आनंद विहार में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

(आनंद विहार में सुबह घना कोहरा छाया रहा।)

हवा खराब होने कारण दिल्ली में ग्रेैप की चौथी स्टेज लागू हो गई है

(हवा खराब होने कारण दिल्ली में ग्रेैप की चौथी स्टेज लागू हो गई है)

​​​​​हवा जहरीली होते ही सियासी वार-पलटवार
दिल्ली के LG विनय सक्सेना ने पंजाब के CM भगवंत मान को चिट्‌ठी लिखकर कहा- पंजाब में इस साल 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच 19% ज्यादा पराली जलाई गई। रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। CM भगवंत मान ने जवाब में कहा कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार के कामों को रोक रहे हैं। मुझे चिट्‌ठी लिखकर राजनीति कर रहे हैं। इस विषय पर राजनीति ठीक नहीं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा- 3 हजार करोड़ खर्च करके राज्यों को 2 लाख मशीनें दीं, फिर भी ऐसे हालात चिंताजनक हैं।

दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के अनुसार, 2021 में 1-15 नवंबर तक पराली जलाने की घटनाएं पीक पर रहीं। दिल्ली के PM 2.5 में पराली की हिस्सेदारी 4 नवंबर 2022 को 38% बढ़ गई। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की रैंकिंग में दिल्ली पहले नंबर पर रही। वहीं, लाहौर दूसरे और कोलकाता तीसरे पर रहा।

Share this story