राहुल बोले- सत्ता में आए तो 370 बहाल करेंगे, भारत जोड़ो यात्रा एक दिन पहले खत्म

राहुल बोले- सत्ता में आए तो 370 बहाल करेंगे, भारत जोड़ो यात्रा एक दिन पहले खत्म

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

श्रीनगर ।  भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कॉन्फ्रेंस में कहा- 370 पर हमारा स्टैंड क्लीयर है, हम इसकी बहाली चाहते हैं। हम सत्ता में आए तो इसकी बहाली करेंगे। भाजपा का कहना था कि 370 हटने के बाद यहां सब ठीक हो गया है, लेकिन यहां टारगेट किलिंग हो रही है। लोगों में डर का माहौल है। अगर सब कुछ ठीक है तो अमित शाह जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करके दिखाएं।

राहुल ने कहा- मेरे पूर्वज कश्मीर से थे
जम्मू कश्मीर में मैंने जो देखा, उससे खुश नहीं हुआ। यहां के लोगों में दुख है। मेरा परिवार कश्मीर से ही निकला है। मेरे पूर्वज यहीं के है। मुझे महसूस हो रहा था कि मैं घर जा रहा हूं। यहां टारगेट किलिंग हो रही है। भाजपा वाले कहते हैं कि 370 हटने के बाद कश्मीर में सब ठीक हो गया। अगर यहां सब ठीक है तो अमित शाह को जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करनी चाहिए।

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

  • विपक्ष में बिखराव नहीं है, सब एकजुट होकर लड़ेंगे। यह बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई है।
  • मीडिया को जो फोकस विपक्ष पर देना चाहिए, वो देती नहीं। जो हम बोलते हैं, वो मीडिया मिस कर जाती है।
  • यात्रियों ने ईस्ट टू वेस्ट यात्रा के लिए कहा है, लेकिन अभी हमने तय नहीं किया है। तय होते ही बताएंगे।
  • 135 दिन यात्रा थी। यह सिर्फ यात्रा नहीं थी। हम लोगों से जुड़कर उनसे हर संभव संवाद करना चाहते थे।
  • जम्मू-कश्मीर में जब लोकतंत्र बहाल होगा, तभी यहां की समस्या का समाधान होगा। लद्दाख के लोग भी यही चाहते हैं।
  • RSS-BJP संसद, कानून और संस्थानों पर हमलाा कर रही है।
  • मैं नोटबंदी, जीएसटी, चाइना और लोकतंत्र पर बात करना चाहता हूं, लेकिन संसद में वे माइक बंद कर देते हैं।
  • आर्मी के व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि लद्दाख में चीन में 2000 वर्ग किमी एरिया पर कब्जा कर लिया है।

एक दिन पहले खत्म की यात्रा
इससे पहले श्रीनगर के लाल चौक पर रविवार को राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। तिरंगा फहराने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो गई, जबकि इसे 30 जनवरी को खत्म होना था। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि लाल चौक के कार्यक्रम के बाद यात्रा खत्म कर दी गई। कांग्रेस दफ्तर में सोमवार को होने वाला कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

लाल चौक पर तिरंगा फहराने के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। पूरे इलाके को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया। आसपास की सभी दुकानें बंद करवा दी गईं। राहुल सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में लाल चौक पहुंचे थे।

राहुल गांधी के साथ जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती के शामिल होने की जानकारी है। पंथा चौक से अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट मुजफ्फर शाह भी यात्रा में शामिल हुए हैं। आज श्रीनगर के चेश्मा शाही रोड पर यात्रा का हाल्ट होगा और शाम 5:30 बजे राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

लाल चौक की तस्वीरें देखिए ...

यह लाल चौक की तस्वीर है। तिरंगा फहराने वाली जगह पर कार्यकर्ताओं ने राहुल का कट-आउट लगाया।

यह लाल चौक की तस्वीर है। तिरंगा फहराने वाली जगह पर कार्यकर्ताओं ने राहुल का कट-आउट लगाया।

तिरंगा फहराने से पहले राहुल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रगीत गाया। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी मौजूद थे।

तिरंगा फहराने से पहले राहुल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रगीत गाया। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी मौजूद थे।

राहुल ने लाल चौक पर जब तिरंगा फहराया तो उनके पीछे बहन प्रियंका गांधी भी खड़ी थीं।

राहुल ने लाल चौक पर जब तिरंगा फहराया तो उनके पीछे बहन प्रियंका गांधी भी खड़ी थीं।

पुलिस ने लाल चौक के आसपास सारी दुकानें बंद करवा दी हैं। कई लोगों ने दुकानें खोली भी थीं, उनकी दुकानें सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद करवा दी गईं।

पुलिस ने लाल चौक के आसपास सारी दुकानें बंद करवा दी हैं। कई लोगों ने दुकानें खोली भी थीं, उनकी दुकानें सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद करवा दी गईं।

यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती
कांग्रेस की यात्रा में शनिवार को PDP चीफ महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शामिल हुईं। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी नजर आईं। यात्रा के दौरान राहुल ने पुलवामा में 2019 में बम विस्फोट में शहीद हुए CRPF के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी।

भारत जोड़ो यात्रा में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती हजारों महिलाओं के साथ शामिल हुईं।

भारत जोड़ो यात्रा में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती हजारों महिलाओं के साथ शामिल हुईं।

राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर खड़गे ने शाह को चिट्ठी लिखी
दो दिन पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। राहुल की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी। खड़गे ने गृह मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की। साथ ही यात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की थी।

कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी नजर आईं।

कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी नजर आईं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने चिट्ठी में क्या लिखा...
खड़गे ने चिट्ठी में लिखा, 'मैं आपको यह चिट्ठी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के बारे में लिख रहा हूं। इसके बारे में आपको भी पता होगा। सुरक्षा अधिकारियों की सलाह के बाद शुक्रवार को यात्रा रोक दी गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यात्रा के खत्म होने तक उसे सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। मैं उनके इस बयान का स्वागत करता हूं।

इस यात्रा में हर दिन कई लोग शामिल होते हैं। इसीलिए हम कह नहीं सकते कि पूरे दिन में यात्रा में कितने लोग शामिल होंगे। अगले दो दिन यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, 30 जनवरी को श्रीनगर में यात्रा खत्म होगी, यहां कई दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में अगर आप व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखें और अधिकारियों को सलाह दें तो मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।'

खड़गे ने यह चिट्ठी शुक्रवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह को लिखी थी।

खड़गे ने यह चिट्ठी शुक्रवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह को लिखी थी।

राहुल के सुरक्षा घेरे में घुस गए थे लोग
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ एक किलोमीटर बाद ही राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। यहां राहुल के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। इसके बाद पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई थी। अनंतनाग में राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी। बाकी लोग यात्रा कर रहे थे।

शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बनिहाल पहुंची थी, यह वीडियो वहीं का है।

शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बनिहाल पहुंची थी, यह वीडियो वहीं का है।

सुरक्षा में चूक के बाद तीन बड़े बयान

  • राहुल गांधी: भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि हम यात्रा कर सकते। मेरी सुरक्षा में लगे लोगों की सलाह को दरकिनार करना मेरे लिए मुश्किल था।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक परेशान करने वाली है। भारत पहले ही दो PM और कई नेताओं को खो चुका है। हम यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग करते हैं।
  • जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आरके गोयल: सरकार सुरक्षा के प्रति गंभीर है। भारत जोड़ो यात्रा के लिए सबसे अच्छी और संभव सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे।

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे।

केसी वेणुगोपाल ने कहा था- 15 मिनट से कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है
राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर निशाना साधा। वेणुगोपाल ने सुरक्षा में सेंध के लिए पुलिस अधिकारियों और CRPF के जवानों को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था कि पिछले 15 मिनट से यात्रा के साथ कोई भी सुरक्षा अधिकारी नहीं थे, ये गंभीर चूक है। राहुल और अन्य कार्यकर्ता बिना सुरक्षा के यात्रा में आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

राहुल की सुरक्षा में चूक के बाद केसी वेणुगोपाल ने पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेस पर सवाल उठाए।

राहुल की सुरक्षा में चूक के बाद केसी वेणुगोपाल ने पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेस पर सवाल उठाए।

 

Share this story