मुलायम सिंह, जाकिर हुसैन समेत 6 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान

 मुलायम सिंह, जाकिर हुसैन समेत 6 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और ORS के खोजकर्ता डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है।

इनके अलावा तबला वादक जाकिर हुसैन, आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी और भारतीय मूल के अमेरिकी मेथेमेटिशियन श्रीनिवास वर्धन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा गया है। 91 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया है।

डॉ दिलीप महलानाबिस का जन्म 12 नवंबर 1934 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में ORS का प्रयोग किया। 16 अक्टूबर 2022 को 87 साल की उम्र में इनका निधन हुआ था।

इन्हें मिले पद्म पुरस्कार

Share this story