जम्मू- कश्मीर रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी, कहा- हमेशा मसहूस करता था यहां के लोगों का दर्द

जम्मू- कश्मीर रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी, कहा- हमेशा मसहूस करता था यहां के लोगों का दर्द

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

जम्मू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  मैं पहले जब भी जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलता था, उनका एक दर्द हमेशा महसूस करता था। ये दर्द था... व्यवस्थाओं में भ्रष्टाचार। जम्मू-कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार से नफरत करते हैं। हमें नई सोच के साथ काम करना है। जम्मू-कश्मीर हर हिंदुस्तानी का गौरव, हमें मिलकर इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है  जम्मू-कश्मीर अब नई व्यवस्थाओं में निरंतर विकास को आगे बढ़ा रहा है। प्रदेश में 2019 से अब तक 30,000 सरकारी पदों पर भर्ती हुई है।

null


 



वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रविवार को जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में दूसरे अन्य विभागों में भी 700 से ज्यादा नियुक्ति पत्र देने की तैयारी जोरों पर है। इनमें से करीब 20,000 नौकरियां बीते साल में दी गई हैं। अब समय पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़कर नई संभावनाओं का लाभ उठाने का है। यह हमारे युवा ही हैं जो जम्मू कश्मीर में विकास की नई गाथा लिखेंगे। आज इस प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन बहुत विशेष है।

जम्मू-कश्मीर के लोगों को भ्रष्टाचार से नफरत है- PM 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पहले जब भी जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलता था, उनका एक दर्द हमेशा महसूस करता था। जम्मू-कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार से नफरत करते हैं। मैं, मनोज सिन्हा और उनकी टीम की इस बात के लिए भी प्रशंसा करूंगा कि वो भ्रष्टाचार रूपी बीमारी को समाप्त करने के लिए भी जी-जान से जुटे हैं।

यह भी पढ़ें : BJP का विजय संकल्प अभियान शुरू, 68 सीटों पर 68 नेता करेंगे प्रचार, जानिए कौन-कौन है स्टार प्रचारक

Share this story