2022 में भी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने PM मोदी, जानें लिस्ट में उनके बाद कौन-कौन

2022 में भी दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने PM मोदी, जानें लिस्ट में उनके बाद कौन-कौन

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 
नई दिल्ली। साल 2022 खत्म होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। 2022 में ऐसे कई राजनीतिक घटनाक्रम हुए, जिनकी वजह से न सिर्फ वो देश बल्कि वहां के नेता भी चर्चा में रहे। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक कई नेता शामिल हैं। हालांकि, दुनियाभर के नेताओं की पॉपुलैरिटी की बात करें तो नरेन्द्र मोदी न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग देने वाली फर्म मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के ताजा सर्वे के मुताबिक, नरेन्द्र मोदी को 78% लोगों ने पसंद किया है और वो दुनिया के सबसे पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में टॉप पर हैं। आइए जानते हैं PM मोदी के बाद इस लिस्ट में किस देश का कौन-सा नेता शामिल है। 

मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। मोदी को दुनियाभर के 78% लोगों ने पसंद किया है। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो पीएम मोदी को ट्विटर पर 85 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।  

मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें दुनिया के 70% लोग पसंद करते हैं। लोपेज 2018 में हुए चुनाव में मेक्सिको के राष्ट्रपति चुने गए हैं। लोपेज ओब्राडोर ने भारी मतों से जीते थे। ट्विटर पर उन्हें 9.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अल्बानीज को 57% लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया की बात करें तो अल्बानीज के ट्विटर पर 603.1K फॉलोअर्स हैं। 

दुनिया के सबसे पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मैलोनी हैं। मैलोनी को 54% लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी की बात करें तो मैलोनी को 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति इग्नाजियो कैसिस इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर काबिज हैं। उन्हें 50% लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया की बात करें तो इग्नाजियो कैसिस के ट्विटर पर 65.6K फॉलोअर्स हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो इस लिस्ट में छठे नंबर पर काबिज हैं। जेयर बोल्सोनारो को 46 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया की बात करें तो उन्हें ट्विटर पर 10.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दुनिया के पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उन्हें महज 42% लोगों ने ही पसंद किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर बाइडेन के काफी फैन हैं और उन्हें 36.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

इस लिस्ट में 8वें नंबर पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन का नाम शामिल है। माइकल मार्टिन को 38 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो ट्विटर पर उनके 182.5 K फॉलोअर्स हैं।

वर्ल्ड मोस्ट पॉपुलर लीडर्स की लिस्ट में 9वें नंबर पर यूरोपियन देश बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डि क्रू का नाम शामिल है। उन्हें 35 प्रतिशत लोगों ने लाइक किया है। वहीं ट्विटर पर अलेक्जेंडर के 230.1K फॉलोअर्स हैं।

दुनिया के ताकतवर नेताओं की लिस्ट में 10वें नंबर पर कुछ ही महीनों पहले यूके के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक का नाम शामिल है। सुनक 33 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं। भारतीय मूल के सुनक को ट्विटर पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

Share this story