नीतीश कुमार ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा 2020 के बिहार चुनाव में जद(यू) के खिलाफ की साजिश

नीतीश कुमार ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा 2020 के बिहार चुनाव में जद(यू) के खिलाफ की साजिश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को आरोप लगाया कि उसने 2020 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में होने के बावजूद जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के खिलाफ काम किया और कोशिश की कि उसके उम्मीदवारों की हार हो। कुमार ने फिर कहा कि भाजपा का विरोध करने वाले दल अगर एक साथ आने पर सहमत हो जाएं, तो वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत सकते हैं।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को आरोप लगाया कि उसने 2020 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में होने के बावजूद जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के खिलाफ काम किया और कोशिश की कि उसके उम्मीदवारों की हार हो। कुमार ने फिर कहा कि भाजपा का विरोध करने वाले दल अगर एक साथ आने पर सहमत हो जाएं, तो वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत सकते हैं।

जद(यू) नेता ने अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी का नाम लिए बिना कहा, “उन्हें (भाजपा को) याद दिलाना चाहिए कि इससे पहले कभी भी हमारी पार्टी को 2005 या 2010 के विधानसभा चुनाव में इतनी कम सीट नहीं मिली। 2020 में, हमें नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि उन्होंने हमारे उम्मीदवारों की हार सुनिश्चित करने की कोशिश की।” उन्होंने कहा कि वह फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा के आग्रह पर पद स्वीकार करने पर सहमत हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ लेकिन बिहार को (केंद्र की भाजपा सरकार से) कुछ नहीं मिल रहा था। विशेष दर्जे की मांग नहीं मानी गई। वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) उस राज्य से ताल्लुक रखते हैं, जो ब्रिटिश शासन के समय से ही समृद्ध रहा है। गरीब राज्यों का विकास किए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। कुमार (71) ने कहा, “ मैं कहता हूं कि अगर उनका (भाजपा का) विरोध करने वाले सभी दल एक साथ आ जाएं, तो ऐसा समूह भारी बहुमत का आश्वासन दे सकता है, लेकिन गेंद ऐसे सभी दलों के पाले में है। मैं इसे साकार करने की कोशिश करता रहूंगा।

यह भी पढ़ें : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी Ex पार्टी पर किया कमेंट, कहा- कांग्रेस अपना वजूद ढूंढने को मजबूर

Share this story