मां की अंत्येष्टि के बाद दिल्ली लौटे मोदी:अंतिम सफर में पार्थिव देह के साथ शव वाहन में बैठे रहे, मुखाग्नि के दौरान एक टक निहारते रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे। मुखाग्नि के दौरान वे मां को एक टक निहारते रहे।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे। मुखाग्नि के दौरान वे मां को एक टक निहारते रहे।

इससे पहले देर शाम प्रधानमंत्री एक बार फिर गांधी नगर स्थित अपने घर गए और परिवार के लोगों के साथ करीब 20 मिनट बिताने के बाद दिल्ली लौट गए।

हीराबा मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। वे 100 साल की थीं। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।

मां हीराबा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखाग्नि दी।

मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहने वाले कलाकार जुहेब खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की 6 फीट लंबी तस्वीर कोयले से बनाकर श्रद्धाजंलि दी।

मोदी ने अपना कोई तय कार्यक्रम रद्द नहीं किया। वे अंतिम संस्कार के बाद सीधे अहमदाबाद स्थित राजभवन गए। वे यहीं से बंगाल में हो रही राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में वर्चुअली जुड़ें। उन्होंने हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत की शुरुआत की।

PM मोदी की मां हीराबा का अंतिम संस्कार गांधी नगर में किया गया।

हीराबा की अंतिम यात्रा और भावुक मोदी...

हीराबा को मुखाग्नि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

शुक्रवार सुबह 9.26 बजे मां हीराबा को मुखाग्नि दी गई।

अंतिम संस्कार की प्रक्रियाओं को पूरा करते नरेंद्र मोदी।

गांधी नगर स्थित घर से मोदी कंधे पर पार्थिव देह लेकर निकले।

PM मोदी ने गांधी नगर स्थित घर में मां हीराबा को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

हीराबा के निधन और अंतिम यात्रा सिलसिलेवार फोटोज में...

सुबह 6.02- PM मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की जानकारी दी। शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

सुबह 7:45- मोदी अहमदाबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने 5 मिनट लोगों से बातचीत की और फिर सीधे गांधी नगर स्थित भाई के घर के लिए रवाना हो गए।

सुबह 8:24- गांधी नगर में भाई पंकज के घर पहुंचे। मां को नमन किया। हीराबेन की पार्थिव देह उसी कमरे में रखी गई थी, जिसमें 4 दिसंबर को उन्होंने बेटे नरेंद्र के साथ चाय पी थी।

सुबह 8:30- मां को नमन करने के 5 मिनट बाद ही मोदी उनकी पार्थिव देह लेकर घर से निकले। साथ भाई प्रहलाद मोदी थे।

सुबह 8:35- PM मोदी ने पार्थिव देह शव वाहन में रखी। वो मां के साथ ही शव वाहन में बैठ गए। श्रद्धांजलि के लिए उनके हाथ जुड़े हुए थे।

सुबह 9:05- मोदी गांधी नगर के सेक्टर-30 श्मशान घाट पहुंचे और मां की पार्थिव देह को कंधे पर उठाकर चिता तक पहुंचाया।

सुबह 9:08- अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी भी हीराबा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सुबह 9:26- मां हीराबा का अंतिम संस्कार करने के बाद मोदी काफी देर तक वहीं खड़े रहे। मां की चिता को देखते रहे।

सुबह 10:15 बजे- अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के राजभवन गए। वहां से वे बंगाल में चल रही गंगा परिषद की बैठक से वर्चुअली जुड़े।

सुबह 11:40- बंगाल में हो रहे कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े वंदे भारत ट्रेन समेत कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मौजूद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता और दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बोले- निजी कारणों से नहीं आ सका। क्षमा करें।

वो तस्वीर, जिसमें हीराबा आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर नजर आई थीं

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की आखिरी सार्वजनिक फोटो है। वे 5 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान करने पहुंची थीं।

अंतिम संस्कार के बाद मोदी काम में जुटे, बंगाल में वंदेभारत को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम संस्कार के करीब 2 घंटे बाद काम में जुट गए। वे बंगाल के प्रोग्राम में वर्चुअली जुटे। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मोदी कई और प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के CM नीतीश कुमार के अलावा उत्तराखंड और झारखंड के मुख्यमंत्री के साथ गंगा परिषद की मीटिंग में भी शामिल होंगे।

Share this story