बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार रामनगरी अयोध्या पहुंचे मोदी, रामलला के दरबार में जलाया पहला दीपक

बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार रामनगरी अयोध्या पहुंचे मोदी, रामलला के दरबार में जलाया पहला दीपक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं। साकेत महाविद्यालय के ग्राउंड पर बने हेलिपैड पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह व अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने किया। सबसे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन करके आरती उतारी। फिर गर्भगृह की परिक्रमा की। 

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ


आयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं। साकेत महाविद्यालय के ग्राउंड पर बने हेलिपैड पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह व अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने किया। सबसे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन करके आरती उतारी। फिर गर्भगृह की परिक्रमा की। पीएम ने जेब से निकालकर रुपए भी दानपात्र में डाले। सीएम ने कहा कि कुछ लोगो ने अयोध्या को वीरान बना दिया था। पीएम मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन कर इसके विकास का नया अध्याय शुरू किया। पीएम मोदी ने श्रीराम का राज्याभिषेक किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहाँ से राम जन्म भूमि गए। वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन लिया। यहाँ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चंपत राय भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीरामलला विराजमान में दर्शन पूजन के बाद सीधा निर्माणाधीन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का रुख किया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण स्थल का अवलोकन किया। उनके साथ राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय भी मौजूद थे।

उधर, अयोध्या अब भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए सजधज कर तैयार है। पुष्पक विमान से भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण पहुंच चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की अगवानी की। तिलक लगाकर आरती उतारी।

PM मोदी के अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया।

PM मोदी के अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया।

श्रीराम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की।

श्रीराम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने श्रीराम और सीता और लक्ष्मण को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने श्रीराम और सीता और लक्ष्मण को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से सीता और लक्ष्मण के साथ पहुंचे थे।

भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से सीता और लक्ष्मण के साथ पहुंचे थे।

परिसर में शानदार रंगोली भी बनाई गई है।

परिसर में शानदार रंगोली भी बनाई गई है।

एक बार आप देखेंगे तो यह कोई सीनरी समझ आएगी, लेकिन यह नजारा राम की पैड़ी का है। दीपोत्सव के लिए दीये लाइन से सजाए गए हैं। राम मंदिर का निर्माण दिखाया गया है।

एक बार आप देखेंगे तो यह कोई सीनरी समझ आएगी, लेकिन यह नजारा राम की पैड़ी का है। दीपोत्सव के लिए दीये लाइन से सजाए गए हैं। राम मंदिर का निर्माण दिखाया गया है।

ये फोटो रामलला की है। यहां पर लोग जोर-शोर से तैयारियों में लगे रहे।

ये फोटो रामलला की है। यहां पर लोग जोर-शोर से तैयारियों में लगे रहे।

यह भी पढ़ें :अयोध्या: पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान, सीएम योगी ने किया राज्याभिषेक

Share this story