खड़गे पहुंचे बापू, नेहरू,राजीव की समाधि पर, आज संभालेंगे कांग्रेस की कमान

Kharge reached at the tomb of Bapu, Nehru, Rajiv, will take over the command of Congress today

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

 

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह AICC हेडक्वार्टर में सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस का कार्यभार संभालने से पहले खड़गे राज घाट पहुंचे और गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने वीर भूमि में राजीव गांधी और शांति वन में जवाहर लाल नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इससे पहले मंगलवार शाम उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी 

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर बुधवार को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वह जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित करने शांति वन भी पहुंचे। उन्होंने राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें भी पुष्पांजलि अर्पित की। खड़गे आज कांग्रेस की विधिवत कमान संभालेंगे।

वह कांग्रेस मुख्यालय में कार्यभार संभालेंगे। गैर गांधी अध्यक्ष के पदग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगी। इस समारोह में सभी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सीएलपी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अन्य एआईसीसी पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। इन सभी को निमंत्रण महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने भेजा। छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

दीपावली के कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह होने के कारण यात्रा को दो दिन और आगे बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक के 400 साल पुराने मठ में पुजारी का शव लटका मिला, सुसाइड नोट मिला, इसमें ब्लैकमेल करने वालों के नाम बताया

Share this story