भारतीय समुद्र तटों ने ब्लू बीच की लिस्ट में जगह बनाई : मिनिकॉय थुंडी बीच और कदमत बीच को ब्लू बीच की प्रतिष्ठित सूची में प्रवेश मिला 

ब्लू बीच की लिस्ट में शामिल हुए लक्षद्वीप के 2 समुद्र तट तो PM मोदी ने जताई खुशी, स्वच्छता के लेकर की ये बात
भारतीय समुद्र तटों ने ब्लू बीच की लिस्ट में जगह बनाई है। मिनिकॉय थुंडी बीच और कदमत बीच को ब्लू बीच की प्रतिष्ठित सूची में प्रवेश मिला है।  ये दोनों बीच लक्षद्वीप में हैं। ब्लू बीच की लिस्ट में दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों को शामिल किया जाता है। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दुनिया भर के ब्लू बीच की लिस्ट दो और भारतीय समुद्र तटों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के ट्वीट को रीट्वीट किया। नरेंद्र मोदी ने लिखा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धी है। इसके लिए मैं विशेष रूप से लक्ष्यद्वीप के लोगों को बधाई देता हूं। भारत की तटरेखा बेहद सुंदर है। समुद्र तटों पर स्वच्छता बनाए रखने को लेकर देशवासियों में काफी उत्साह है।


वहीं, भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि दो और भारतीय समुद्र तटों ने ब्लू बीच की लिस्ट में जगह बनाई है। मिनिकॉय थुंडी बीच और कदमत बीच को ब्लू बीच की प्रतिष्ठित सूची में प्रवेश मिला है।  ये दोनों बीच लक्षद्वीप में हैं। ब्लू बीच की लिस्ट में दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों को शामिल किया जाता है। 

ब्लू बीच की लिस्ट में शामिल हैं भारत के ये 12 समुद्रतट

  • मिनिकॉय थुंडी बीच (लक्षद्वीप) 
  • कदमत बीच (लक्षद्वीप) 
  • शिवराजपुर (गुजरात) 
  • घोघला (दीव) 
  • कासरकोड (कर्नाटक) 
  • पादुबिद्री (कर्नाटक) 
  • कप्पड (केरल) 
  • रुशिकोंडा (आंध्र प्रदेश) 
  • गोल्डन (ओडिशा) 
  • राधानगर (अंडमान और निकोबार) 
  • कोवलम (तमिलनाडु)
  • ईडन (पुडुचेरी)

यह भी पढ़ें : छठ पूजा पर घर जाने के लिए रेलवे का बड़ा फैसला चलाएगा 250 स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल्स

Share this story