मुंबई में एमएनएस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी : होटल में मराठी गाने नहीं बजाने को लेकर होटल के मैनेजर को पीटा 

मुंबई में एमएनएस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी : होटल में मराठी गाने नहीं बजाने को लेकर होटल के मैनेजर को पीटा

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 
मुंबई। एमएनएस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां एक होटल में मराठी गाने नहीं बजाने को लेकर MNS कार्यकर्ता ने होटल के मैनेजर को थप्पड़ मार दिया। घटना बुधवार रात नवी मुंबई के वाशी इलाके की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अभी तक नहीं की है। भाजपा ने कार्रवाई की मांग की है।

 

मराठी गाने नहीं बजाने को लेकर हुआ विवाद
घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें MNS के कुछ कार्यकर्ता होटल द टेस्ट ऑफ पंजाब में एंटर होते हैं। एक महिला कार्यकर्ता मैनेजर से बोलती है कि रजिस्टर में वह मराठी गानों पर पार्टी की बुकिंग दिखाइए। होटल मैनेजर ने मना कर दिया। उनका कहना था कि वे सिर्फ बुकिंग करने वाले को ही लिस्ट दिखाएंगे।

 

MNS कार्यकर्ताओं में से एक ने कहा कि हम महाराष्ट्र में हैं और केवल मराठी गाने बजाए जाएंगे, लेकिन मैनेजर ने कहा कि यहां सिर्फ हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी गाने ही बजेंगे। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो जाती है। फिर MNS कार्यकर्ता मैनेजर को थप्पड़ मार देता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की जामा मस्जिद महिलाओं की अकेले एंट्री पर लगे बैन को वापस लेगी, शाही इमाम ने कहा मेरी अपील है कि मस्जिद आने वाले लोग जगह की गरिमा बनाएं रखें

Share this story