बिहार में हाई-वे पर 30 किमी तक फायरिंग:बेगूसराय में बाइक सवारों ने 11 को गोली मारी

बिहार में हाई-वे पर 30 किमी तक फायरिंग:बेगूसराय में बाइक सवारों ने 11 को गोली मारी

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम 6 बजे NH-28 पर 2 बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। 30 किलोमीटर के दायरे में दोनों बदमाश गोलियां चलाते रहे। रास्ते में जो आया उसे शूट कर दिया। इसमें 11 लोगों को गोली लगी।

गोली लगने से पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार की मौत हो गई, वहीं एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। अमेरिका की तरह ऐसी मास फायरिंग की गई है। संभवत: यह भारत का पहला ऐसा मामला है।

पुलिस ने समस्तीपुर से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। भाजपा ने आज बेगूसराय बंद बुलाया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। एसपी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है। और 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है।

बेगूसराय के एसपी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बेगूसराय के एसपी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बेगूसराय में बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे बीजेपी नेता।

बेगूसराय में बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे बीजेपी नेता।

फायरिंग में मृतक और घायलों की पहचान हुई

मृतक चंदन कुमार (पिपरा गांव), घायलों में विशाल सोलंकी (पटना), रंजीत यादव (मोकामा), नितेश कुमार (बेगूसराय), गौतम कुमार (तेयाय), अमरजीत कुमार (बरौनी), नीतीश कुमार (मंसूरचक), मोहन राजा (मरांची), प्रशांत कुमार रजक और भरत यादव।

40 मिनट में 30 किलोमीटर के दायरे में जो आया शूट करते गए
NH-28 पर काले रंग का हेलमेट और सफेद शर्ट पहनकर एक बदमाश बाइक चला रहा था, पीछे बैठा युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। दोनों बदमाशों ने 40 मिनट में 30 किलोमीटर की दूरी तक फायरिंग करते रहे। इस दौरान उन्होंने 11 लोगों को गोली मारी।

समस्तीपुर से हिरासत में 2 संदिग्ध

समस्तीपुर की उजियारपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात NH-28 पर बहिरा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस मिले है। दोनों की उम्र करीब 25-26 साल है।

पुलिस को शक है कि बेगूसराय में इन्हीं दोनों ने फायरिंग की थी। पूछताछ में दोनों ने फायरिंग की घटना से अपने को अलग बताया है। दोनों बेगूसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर मामले की जानकारी के बाद बेगूसराय की पुलिस ने उजियारपुर पहुंचने वाली है।

7 जिलों में अलर्ट....जगह-जगह नाकाबंदी और छापेमारी

बेगूसराय में फायरिंग के बाद 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय और पटना के अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा, लखीसराय और मुंगेर जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। इन जिलों की पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुटी है। बेगूसराय की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

 

चश्मदीद बोला- जब तक संभल पाता हाथ में गोली लग गई थी
घायल गौतम कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम मैं गैस की गाड़ी लगाकर NH-28 के किनारे खड़ा था। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। मैं जब तक संभल पाता, तब मेरे हाथ में गोली लग गई। इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आगे बढ़ गए। बता दें कि गौतम कुमार गैस वेंडर है। वह इस वक्त सदर अस्पताल में भर्ती है।

गौतम कुमार रसोई गैस की गाड़ी लेकर सड़क के किनारे खड़ा था। बदमाशों ने उसे हाथ पर गोली मारी।

गौतम कुमार रसोई गैस की गाड़ी लेकर सड़क के किनारे खड़ा था। बदमाशों ने उसे हाथ पर गोली मारी।

घायल जीतू पासवान ने बताया कि अपने ठेले पर बर्फ बेच रहा था। तभी पीछे से अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। मैंने सोचा कि ठेले के नीचे छिप जाऊं। जैसे ही नीचे झुका मेरे पैर में एक गोली लगी। मैं जमीन पर गिर गया। अपराधी आगे बढ़े और दूसरे युवक को गोली मार दी। लोग चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया।

वारदात के बाद शाम 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक एंबुलेंस के सायरन से बेगूसराय शहर गूंजता रहा। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है, 3 की हालत गंभीर है।

वारदात के बाद शाम 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक एंबुलेंस के सायरन से बेगूसराय शहर गूंजता रहा। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है, 3 की हालत गंभीर है।

घटना के बाद लोगों ने मंगलवार देर रात लोगों ने NH-28 पर लाश रखकर हंगामा किया और हाईवे को करीब 3 घंटे तक जाम रखा। वे मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

घटना के बाद लोगों ने मंगलवार देर रात लोगों ने NH-28 पर लाश रखकर हंगामा किया और हाईवे को करीब 3 घंटे तक जाम रखा। वे मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

हाई-वे पर फायरिंग की घटना के बाद यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। चेक पोस्ट पर लोगों से पूछताछ भी का जा रही है।

हाई-वे पर फायरिंग की घटना के बाद यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। चेक पोस्ट पर लोगों से पूछताछ भी का जा रही है।

सदर अस्पताल में घालयों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन।

सदर अस्पताल में घालयों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन।

भाजपा ने कहा- गोलियों की बरसात हो रही, बिहार आने वाले क्या सोचेंगे

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार और हिन्दुस्तान के इतिहास में यह ऐसी पहली घटना है। यह बहुत दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बिहार के लोग दहशत में जी रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में फौरन हस्तक्षेप करना चाहिए।

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज हर जगह गोली चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे की गोली की बरसात हो रही है। हमारे बिहार में बाहर से आने वाले लोग क्या सोचेंगे।

फायरिंग करने वालों के पटना भागने की खबर, अलर्ट जारी

ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जिले की पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है। अपराधियों के पटना की तरफ भागने की सूचना मिली, वैसे ही पटना पुलिस को अलर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें : गजब: लूट के गहने खपाने के लिए लूटेरों ने खोल ली थी ज्वेलरी शॉप, पुलिस रेड में हुए और भी चौकाने वाले खुलासे

Share this story