कोरोना वायरस कंट्रोवर्सी के बीच दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-हम 'राजा' के सिंहासन पर आ गए हैं

कोरोना वायरस कंट्रोवर्सी के बीच दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-हम 'राजा' के सिंहासन पर आ गए हैं

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7(जिसे एक्सपर्ट ने BA.5.2.1.7 नाम दिया है)  से उपजी दुनियाभर में टेंशन और हेल्थ मिनिस्टर की चिट्ठी के कारण मचे राजनीति घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra का शनिवार तड़के दिल्ली में आगमन हुआ। यहां बदरपुर सीमा पर यात्रा का भीड़ ने जोरदार स्वागत किया।

दिल्ली कांग्रेस यूनिट के चीफ अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर राहुल गांधी और अन्य यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया।  कांग्रेस ने अपने आफिसियल twitter हैंडल से एक पोस्ट लिखी-करोड़ों उम्मीद लिए कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा सैकड़ों मील का सफ़र पूरा कर देश की राजधानी दिल्ली आ रही है। तानाशाहों से सवाल पूछने, जनता के आंसुओं का हिसाब मांगने। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

कांग्रेस ने लिखा-हम दिल्ली आ गए हैं, पढ़िए 10 बड़ी बातें
1. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कांग्रेस के अन्य सीनियर लीडर्स जैसे-कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल और अन्य यात्रा के हिस्से के रूप में राहुल गांधी के साथ थे।

2.कांग्रेस ने हिंदी में एक tweet किया-"महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को दूर करो। भारत की इस आवाज को लेकर हम 'राजा' के सिंहासन पर आ गए हैं, हम दिल्ली आ गए हैं। आइए इसे और भी ऊंचा उठाने के लिए राजधानी में हमारे साथ आएं।" 

3.कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इससे पहले हिंदी में ट्वीट किया था कि भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिनों से वहां बेचैनी बढ़ गई है। लेकिन किसी को राहुल गांधी याद हैं, जिन्होंने कहा था कि कोई ताकत इस यात्रा को नहीं रोक सकती है।"

4. यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर रुकेगी और दोपहर 1 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी। यहां से निकलकर यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ होते हुए लाल किले के पास रुकेगी।

5. यात्रा साल के अंत में 9 दिन का ब्रेक लेगी और 3 जनवरी को फिर से दिल्ली से शुरू होगी।

6. 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक 9 राज्यों से गुजर चुकी है और जनवरी के अंत तक जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने वाली है।

7. यात्रा अपने 108वें दिन पर है और 9 राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के 46 जिलों में लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। 

8.दरअसल, 20 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को एक लेटर लिखा था। इसमें कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए संभव हो तो भारत जोड़ो यात्रा कैंसल करने को कहा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें लिखा था कि अगर COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता है, तो मार्च को स्थगित करने पर विचार करें।

9.कांग्रेस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के राहुल गांधी को लिखे लेटर के बाद आक्रामक है। गुरुवार को कांग्रेस ने अपने आफिसियल twitter अकाउंट पर सवाल उठाए-

PM मोदी की रैली में लोग जाएंगे
कांकरिया कार्निवाल में लोग जाएंगे
फ्लावर शो में लोग जाएंगे
प्रवासी भारतीय दिवस में लोग जाएंगे
G-20 में लोग जाएंगे
प्रमुख स्वामी की शताब्दी में लोग जा रहे हैं
लेकिन सिर्फ 'भारत जोड़ो यात्रा' ही PM की आंखों में खटक रही है

10. इससे पहले राहुल गांधी ने खुद भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया था। हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा था-"केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ, कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।"

 

यह भी पढ़ें : संसद में केंद्र सरकार ने कहा , रामसेतु के पुख्ता सबूत नहीं, कह नहीं सकते कि यही पुल के अवशेष , सैटेलाइट इमेज में आईलैंड-चूना पत्थर दिखे

 

Share this story