भारत जोड़ो यात्रा : यात्रा रोककर करतब देखने खड़े हो गए राहुल गांधी , देखिए यात्रा की कुछ तस्वीरें...

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi stood up to see the feat after stopping the journey

कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर जबर्दस्त पॉलिटिक्स चल रही है। यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी।

हालांकि इससे विधिवत तौर पर राहुल गांधी ने 8 सितंबर को कन्याकुमारी में तिरंगे को सलामी देकर रवाना किया।

राहुल गांधी भी यात्रा के साथ हैं। यात्रा के साथ चल रहे घरनुमा कंटेनरों के अलावा राहुल गांधी के जूते और टीशर्ट के बाद कुछ अन्य मुद्दों को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ने लगे हैं।

कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर शरारत करने का आरोप लगाया और कही कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल शुभारंभ के बाद से सत्ताधारी दल और अधिक हताश हो गया है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 

नई दिल्ली कांग्रेस की महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर जबर्दस्त पॉलिटिक्स चल रही है। यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी। हालांकि इससे विधिवत तौर पर राहुल गांधी ने 8 सितंबर को कन्याकुमारी में तिरंगे को सलामी देकर रवाना किया। राहुल गांधी भी यात्रा के साथ हैं। यात्रा के साथ चल रहे घरनुमा कंटेनरों के अलावा राहुल गांधी के जूते और टीशर्ट के बाद कुछ अन्य मुद्दों को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ने लगे हैं। कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर शरारत करने का आरोप लगाया और कही कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल शुभारंभ के बाद से सत्ताधारी दल और अधिक हताश हो गया है। राहुल गांधी की एक ईसाई पादरी के साथ बातचीत को लेकर भाजपा ने एक शरारती वीडियो पोस्ट किया है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की नफरत की फैक्ट्री राहुल गांधी के बारे में वो ट्वीट शेयर कर रही है, जिसका ऑडियो से कोई संबंध नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक जो वीडियो क्लिप शेयर की, उसमें ईसाई पादरी को जॉर्ज पोन्नैया के रूप में पहचाना गया है। इसे टाइटल दिया है-“भारत जोड़ो के साथ भारत तोड़ो आइकन?” पूनावाला ने दावा किया कि पोन्नैया को पहले हिंदूओं के खिलाफ नफरत” के लिए गिरफ्तार किया गया था। आगे देखिए यात्रा की कुछ तस्वीरें...

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जगह राहुल गांधी करतब देखने रुक गए। उधर, कांग्रेस ने अपने twitter पेज पर लिखा- सिर्फ मुद्दे की हो बात, नो बकवास!

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बच्ची से बड़े प्यार से बतियाते राहुल गांधी। रास्तेभर में उनसे मिलने लोग खड़े देखे जा रहे हैं। 

 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक स्कूली छात्रा के साथ खेलने रुक गए राहुल गांधी। राहुल गांधी से मिलने वालों में युवा अधिक हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रास्ते में राहुल गांधी लोगों से मिलते हुए जा रहे हैं। इस दौरान एक जगह महिला ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 

कांग्रेस ने अपने twitter पेज पर लिखा-कच्चा तेल तो सस्ता हो गया मोदी जी... आप पेट्रोल-डीजल कब सस्ता करेंगे? 
• 2014 में कच्चा तेल: 107 डॉलर प्रति बैरल
• 2014 में पेट्रोल के दाम: 71 रुपए लीटर 
• अभी कच्चा तेल: 90 डॉलर प्रति बैरल
• अभी पेट्रोल के दाम 100 के पार
नींद से जागो मोदी जी, जनता को महंगाई से राहत दो।

 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रास्ते में महिलाओं से हाथ मिलाते राहुल गांधी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने अपने twitter पेज पर लिखा-कभी काला जादू, कभी टी-शर्ट की कीमत मुद्दा है। प्रधानमंत्री देश के असली मुद्दों से जुदा है। प्रधानमंत्री जी, जरा असली मुद्दों पर तो आओ, जनता से यूं नजरें मत चुराओ।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बच्चों से बतियाते राहुल गांधी। राहुल गांधी पहले भी अकसर अपनी राजनीतिक यात्राओं के दौरान बच्चों से खूब बतियाते रहे हैं।

कांग्रेस ने अपने twitter पेज पर लिखा-हमारे 42% युवा बेरोजगार हैं। क्या भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं है? हम उन सबके लिए चलते हैं। हम नौकरी के लिए चलते हैं।

 

भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी भारत जोड़ने न‍िकले हैं, मुझे लगता है कि उन्हें भारत के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है : अमित शाह

Share this story