गुजरात में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी में , अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन , भूपेंद्र पटेल 10 या 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

गुजरात में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी में , अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन , भूपेंद्र पटेल 10 या 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान (Voting) हुआ। आज नतीजे (Results) का दिन है। सुबह 8 बजे से सूबे के 37 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों को देखते हुए लग रहा है कि भाजपा (BJP) 2002 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी, जो गुजरात (Gujarat) में उसका अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। तब उसने 182 में से 127 सीटें जीती थीं। इस बार यह आंकड़ा 150 के पार जा सकता है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ
 
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान (Voting) हुआ। आज नतीजे (Results) का दिन है। सुबह 8 बजे से सूबे के 37 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों को देखते हुए लग रहा है कि भाजपा (BJP) 2002 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी, जो गुजरात (Gujarat) में उसका अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। तब उसने 182 में से 127 सीटें जीती थीं। इस बार यह आंकड़ा 150 के पार जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो बीजेपी गुजरात में किसी एक विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बन सकती है। इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी गुजरात में सरकार बनाने की तैयारी में है। भूपेंद्र पटेल 10 या 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बता दें कि भाजपा गुजरात में लगभग 27 साल (27 Years) से शासन में है।  

Gujarat Election Results 2022: चुनाव आयोग ने घोषित किया पहला नतीजा
चुनाव आयोग ने गुजरात में पहले नतीजे का ऐलान कर दिया है, जिसमें बीजेपी के हाथ सफलता लगी है। दाहोद से बीजेपी कन्हैयालाल बच्चूभाई किशोरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हर्षदभाई वलचंदभाई निनामा को 29350 मतों हराया।

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी तोड़ेगी कांग्रेस का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
गुजरात में बीजेपी भारी बढ़त की ओर है। बीजेपी गुजरात में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बन सकती है। गुजरात में कांग्रेस ने 1980 में 182 में से 141 और 1985 में से 182 में से 149 सीटें पर विजय हासिल की थी। अब वह रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है।

Gujarat Election Results 2022: कांग्रेस को करीब 60 सीटों का नुकसान
चुनाव आयोग के रुझानों को देखकर कहा जा सकता है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कांग्रेस को करीब 60 सीटों को नुकसान होता दिख रहा है। दूसरी ओर भाजपा को करीब इतनी ही सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

Gujarat Election Results 2022: वीरमगाम और जामनगर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी आगे
बीजेपी प्रत्याशी हार्दिक पटेल वीरमगाम विधानसभा सीट पर 17 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर से अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी करसनभाई करमूर से करीब 19000 वोटों से आगे चल रही हैं।

Gujarat Election Results 2022: नाच-गाकर जश्न मना रहे भाजपा समर्थक
गुजरात चुनाव के रुझानों से भाजपा और उसके कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। गांधीनगर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता नाच-गाकर जश्न मना रही हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, भाजपा ने 182 में से 151 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 19, आम आदमी पार्टी 7 और समाजवादी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं।

यह भी पढ़ें : LIVE : गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर , तो हिमाचल में कांग्रेस से कांटे की टक्कर

Share this story