राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को उम्मीदवार बनाया 

BJP nominated former Tripura Chief Minister Biplab Deb in Rajya Sabha by-election

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा में आगामी होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिप्लब देब के नाम पर अपनी स्विकृति दी है।

त्रिपुरा में राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 22 सितंबर को होना है। जिस सीट के लिए उपचुनाव होने वाले हैं वो सीट किसी और से नहीं बल्कि माणिक साह के छोड़ने के बाद ही खाली हुई थी।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने मध्य रात्रि को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में बिप्लब देब को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। बिप्लब देब त्रिपुरा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें पार्टी में हरियाणा का प्रभार भी दिया गया है।

बिप्लब देब ने इस साल मई में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बिप्लब कुमार देब के अचानक इस्तीफे की खबर ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। इसके बाद बीजेपी ने माणिक साहा को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा में आगामी होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिप्लब देब के नाम पर अपनी स्विकृति दी है। त्रिपुरा में राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 22 सितंबर को होना है। जिस सीट के लिए उपचुनाव होने वाले हैं वो सीट किसी और से नहीं बल्कि माणिक साह के छोड़ने के बाद ही खाली हुई थी।


बिप्लब कुमार देब की छवि त्रिपुरा में बड़े बीजेपी नेता के तौर पर रही है। इस्तीफा देने से पहले बिप्लब कुमार देव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। माना गया था कि पार्टी नेतृत्व के इशारे पर ही बिप्लब कुमार देव ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। साहा साल 2016 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। साल 2020 में बीजेपी ने उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया था।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता व पारदर्शिता को लेकर शशि थरूर समेत 5 सांसदों ने उठाये सवाल, निर्वाचक मंडल की सूची मुहैया कराने की मांग की

 

Share this story