अरविन्द केजरीवाल बोले-  मेरा विजन पार्टी नहीं, देश , 2027 में गुजरात में सरकार बनाएंगे

अरविन्द केजरीवाल बोले-  मेरा विजन पार्टी नहीं, देश , 2027 में गुजरात में सरकार बनाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब देश के विजन की बात की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को भगवान ने देश सुधारने के लिए बनाया है। हमारा विजन पार्टी नहीं, देश है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 में गुजरात में उनकी सरकार होगी।

रविवार को आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसलिंग मीटिंग हुई। इस दौरान केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि AAP इकलौती पार्टी है, जो 10 सालों में नेशनल पार्टी बन गई है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब देश के विजन की बात की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को भगवान ने देश सुधारने के लिए बनाया है। हमारा विजन पार्टी नहीं, देश है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 में गुजरात में उनकी सरकार होगी।

रविवार को आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसलिंग मीटिंग हुई। इस दौरान केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि AAP इकलौती पार्टी है, जो 10 सालों में नेशनल पार्टी बन गई है।

 

AAP की नेशनल काउंसलिंग मीटिंग में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह सहित कई मंत्री मौजूद थे।

मीटिंग में केजरीवाल के 5 बड़े बयान पढ़िए...

1.चीन हमें आखें दिखाता है, और हमारी सरकार उसे ईनाम दे रही है
सीएम केजरीवाल ने चीन मसले पर सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि कई सालों से चीन लगातार आंखें दिखा रहा है और हमारी सरकार उन्हें ईनाम दे रही है। 2020-21 में भारत ने 5.25 लाख करोड़ रुपए का सामान चीन से खरीदा। चीन ने और आंख दिखाई तो भाजपा सरकार ने अगले साल 7.5 लाख करोड़ रुपए का सामान खरीदा।

केजरीवाल ने चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की जान की कीमत है। हमको चीन से सस्ता सामान नहीं चाहिए। सस्ता माल अगर हमारे देश में दोगुनी कीमत पर भी मिलेगा तो खरीद लेंगे।

2. ईमानदारी से काम करने वालों के पीछे ED लगा देते हैं
केजरीवाल ने करीब 40 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के लोगों की हालत इतनी खराब कर दी कि बड़े-बड़े उद्योगपति देश छोड़कर जा रहे हैं। पिछले 5 से 7 साल में 12.5 लाख लोग भारत छोड़कर जा चुके हैं।

ये सरकार किसी को काम करने नहीं देती है। अगर कोई ईमानदारी से काम करता है तो उसके पीछे ED और CBI छोड़ देती है। भाजपा चोर-उचक्कों को अपनी पार्टी में भर लेती है और ईमानदारी से काम करने वालों को देश छोड़ने पर मजबूर कर देती है।

 

दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में नेशनल काउंसलिंग की मीटिंग हुई। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

3. मेरे पास पार्टी नहीं, बल्कि देश के लिए विजन है
केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास आम आदमी और पार्टी के लिए कोई विजन नहीं है, लेकिन देश के लिए कई विजन हैं। भारत 130 करोड़ लोगों का परिवार है। देश में धर्म के नाम पर हिंसा नहीं होनी चाहिए। अगर सभी धर्म मिलकर काम नहीं करेंगे तो देश तरक्की नहीं करेगा, जो पार्टी देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है, वह देश को पीछे ले जाना चाहती है।

4. AAP के 3 स्तंभ: कट्टर देशभक्ति, कट्टर ईमानदारी, तीसरा इंसानियत
हमारी विचारधारा के तीन स्तंभ हैं। पहला स्तंभ कट्टर देशभक्ति है। इसमें देश पहले और परिवार बाद में आता है। हमारा दूसरा स्तंभ है कट्टर ईमानदारी और तीसरा इंसानियत। उन्होंने यह भी कहा कि देश में एक पार्टी की विचारधारा है गुंडागर्दी, गाली गलौज करना, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना। दूसरी पार्टी की विचारधारा है भ्रष्टाचार करना। इसी वजह से जनता को हमारी विचारधारा पसंद आ रही है।

5. हर आदमी को अमीर बनाना चाहता हूं
केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी चाहती है कि देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। दिल्ली में हमारी सरकार ने सरकारी अस्पताल और स्कूल संभाले हैं। इसे देश भर में करना है। मैं इस देश से गरीबी ही दूर करना नहीं चाहता, बल्कि मैं इस देश के हर आदमी को अमीर बनाना चाहता हूं।

AAP नेशनल पार्टी बनी
AAP ने नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। नेशनल पार्टी के लिए AAP को गुजरात या हिमाचल में 6% से ज्यादा वोट शेयर पाने की जरूरत थी। गुजरात में AAP को करीब 13% वोट शेयर मिला है। ऐसे में वह नेशनल पार्टी बन गई है। किसी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में 6% वोट हासिल करना जरूरी होता है। AAP इससे पहले 3 राज्यों दिल्ली, पंजाब और गोवा में 6% से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अगले महीने पंजाब पहुंचेगी

Share this story