बांद्रा- वर्ली सी लिंक पर चार कार और एंबुलेंस की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 8 घायल

5 killed, 8 injured in a collision between four cars and an ambulance on Bandra-Worli Sea Link
बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की मिनिमम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे रहना अनिवार्य है। यही वजह है कि यहां चलने वाली ज्यादातर गाड़ियां 100 से ज्यादा की स्पीड में चलती हैं। जिस कार ने सबसे पहले टक्कर मारी उसकी रफ्तार तकरीबन 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 
मुंबई । मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे चार कार और एंबुलेंस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल 8 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया । यह जानकारी वर्ली पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दो वाहनों की टक्कर पर एंबुलेंस बुलाई गई। सी लिंक पर तेज गति से आ रही एंबुलेंस और तेज रफ्तार अन्य कारें टकरा गईं। इन वाहनों की चपेट में 13 लोग आ गए। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

Bandra - Worli Sea Link

घटना CCTV में कैद
यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। उसमें देखा जा सकता है कि वहां पर खड़ी गाड़ियों के पास लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी।

पहला हादसा देर रात 3 बजे हुआ, कार डिवाइडर से टकराई
पहला एक्सीडेंट रात 3 बजे हुआ। एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एंबुलेंस मदद के लिए स्पॉट पर पहुंची। इनकी मदद के लिए दो कार और रुक गईं। इस वक्त 13 लोग वहां खड़े थे। तभी पीछे से आ रही कार ने इन्हें रौंद दिया। सी लिंक के एक एम्पॉलाई समेत 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया।

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की मिनिमम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे रहना अनिवार्य है। यही वजह है कि यहां चलने वाली ज्यादातर गाड़ियां 100 से ज्यादा की स्पीड में चलती हैं। जिस कार ने सबसे पहले टक्कर मारी उसकी रफ्तार तकरीबन 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें : बॉम्बे हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जमानत दी

Share this story