साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक फैन के पिता की बचाई जान

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक फैन के पिता की बचाई जान

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हमेशा अपने फैंस के बारे में सोचते हैं, अपने फैंस के मुश्किल समय में अभिनेता उनके साथ खड़े रहते है। अभिनेता ने अपने एक फैन के पिता के इलाज के लिए लाखों रुपये दिए हैं।

अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिनती साउथ के बड़े एक्टरों में होती है। अल्लू अर्जुन के फैन न केवल इंडिया में बल्कि विदेशों में भी हैं। अल्लू अर्जुन अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। अभिनेता अपने फैंस की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। हाल ही में एक्टर अल्लू अर्जुन को पता चला कि एक फैन के पिता की तबीयत ख़राब है, तो उन्होंने इलाज का सारा जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया। एक्टर के इस फैसले के बाद फैंस ने अल्लू अर्जुन का शुक्रिया अदा किया है।

अल्लू अर्जुन के कई फैंस अभिनेता को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों ने अल्लू अर्जुन के नाम से फैन पेज भी बनाया है। हाल ही में अभिनेता के फैन पेज पर एक ऐसा ही पोस्ट किया गया, जिससे अभिनेता के दयालु स्वभाव की हर जगह सराहना हो रही है। अल्लू अर्जुन ने एक फैन के पिता की जान बचाई है।

Share this story