शाहरुख खान ने खरीदी 10 करोड़ की कार:नई रोल्स-रॉयस को मन्नत में जाते देखा गया 

शाहरुख खान ने खरीदी 10 करोड़ की कार:नई रोल्स-रॉयस को मन्नत में जाते देखा गया; पठान की सक्सेस के बाद खुद को दिया तोहफा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी का एक्स शो रूम प्राइज 8.20 करोड़ है। कंपनी इसमें और भी ऑप्शन देती है। इस तरह गाड़ी की कुल कीमत 10 करोड़ के आस-पास हो गई है। ये एक लिमिटेड एडिशन कार है जिसकी डिलीवरी पहले से ऑर्डर देने के बाद ही होती है।

Newspoint24/newsdesk

पठान के ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद शाहरुख खान के सितारे बुलंदियों पर हैं। पठान ने अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए शाहरुख ने अपने आप को एक नायाब तोहफा दिया है।

उन्होंने एक ब्रांड न्यू रोल्स-रॉयस खरीदी है जिसकी कीमत तकरीबन 10 करोड़ बताई जा रही है। रविवार शाम को उनके बंगले मन्नत के बाहर '555' नंबर प्लेट वाली सफेद लग्जरी कार को अंदर जाते देखा गया था।

गाड़ी का एक्स शो रूम प्राइज 8.20 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी का एक्स शो रूम प्राइज 8.20 करोड़ है। कंपनी इसमें और भी ऑप्शन देती है। इस तरह गाड़ी की कुल कीमत 10 करोड़ के आस-पास हो गई है। ये एक लिमिटेड एडिशन कार है जिसकी डिलीवरी पहले से ऑर्डर देने के बाद ही होती है।

शाहरुख ने पिछले महीने पहनी 5 करोड़ की घड़ी
अभी शाहरुख खान को पिछले ही महीने 5 करोड़ की घड़ी पहने देखा गया था। वो पठान की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी नीले कलर की वॉच ने सबका ध्यान आकर्षित कराया था। ये एक लग्जरी ब्रांड Audemars Piguet Royal Oak Perpetual Calendar Watch की घड़ी थी। बताया जा रहा है कि इस घड़ी की असली कीमत 4 करोड़ 98 लाख 23 हजार, 986 रुपए है।

शाहरुख खान के पास पहले से ही लग्जरी गाड़ियों का जखीरा है। उनका गराज में बुगाटी वेरॉन, बेंटले और बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी कारें हैं।

Share this story