शाहरुख खान संग कथित अफेयर पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, 'मेरे मना करने से...'

शाहरुख खान संग कथित अफेयर पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, 'मेरे मना करने से...'

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 
 
हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज के प्रमोशन के लिए इंडिया भी आईं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस भी आए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जब से इंडिया आई हैं, तब से वो बॉलीवुड लेकर बोलती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस शाहरुख खान और शाहिद कपूर संग उड़ी अफेयर की खबर को लेकर बोलती हुई नजर आ रही हैं।


शाहरुख खान संग अफेयर पर बोली थी ये बात
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के जाने-माने स्टार निक जोनस संग शादी की है, लेकिन निक से शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ जुड़ा था। इसी में एक नाम है शाहरुख खान भी रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर को लेकर जब खबर सामने आई थी, तब किंग खान की पत्नी काफी नाराज हो गई थी। अब प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस खबर अपना रिएक्शन देती हुई नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था,'मेरे मना करने से लोग इसे झूठ नहीं मानने लगेंगे' । वो इस मुद्दे पर साफ जवाब देने से बचती हुई नजर आई थी। तो वहीं उन्होंने शाहिद कपूर संग उड़ा अफवाह पर भी जवाब दिया। जिसमें कहा गया था जब एक्ट्रेस के घर आईटी की रेड पड़ी थी तब शाहिद कपूर टैवल पहने गेट खोलने आए थे। इससे प्रियंका चोपड़ा ने साफ इनकार कर दिया था।

Share this story