प्रियंका चोपड़ा अपनी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा की शादी में नहीं पहुंच , कपल के लिए एक पोस्ट शेयर किया 

 प्रियंका चोपड़ा अपनी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा की शादी में नहीं पहुंच , कपल के लिए एक पोस्ट शेयर किया

Newspoint24/newsdesk

 

प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल के साथ शादी रचाई। हालांकि, इस शादी में प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंच पाईं, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बहन और उनके दूल्हे राजा को शुभकामनाएं जरूर भेजी हैं। प्रियंका ने इस नई नवेली जोड़ी की एक तस्वीर शेयर कर दोनों पर अपना प्यार बरसाया है।
Priyanka Chopra congratulates cousin Meera Chopra
मीरा चोपड़ा ने पिछले दिनों 12 मार्च को रक्षित के साथ जयपुर में सात फेरे लिए। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मौजूद एक आलीशान रिजॉर्ट में ये शादी काफी धूमधाम से हुई। वहां मौजूद मेहमानों की नजरें दु्लहन की बनें प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा को तलाशती रहीं, लेकिन ये लोग वहां नजर नहीं आईं। हालांकि, इस शादी में इंडस्ट्री के कई अन्य लोग शामिल हुए और बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी वहां पहुंचीं।

शादी में नहीं पहुंच पाईं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Jonas attends the 17th Annual DKMS Gala at Cipriani Wall Street on October 19, 2023 in New York City.

अब प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से भले इस शादी में पहुंच न सकी हों लेकिन उन्होंने उन दोनों के लिए एक पोस्ट किया है और लिखा है, 'अब ये खुशियां, लड़ाई, हंसी, आंसू और जीवनभर की यादें हमेशा के लिए हैं।' दोनों को टैग करते हुए प्रियंका ने उन्हें काफी सारा प्यार लिखा है।

मीरा ने प्रियंका चोपड़ा को दिया जवाब

मीरा ने प्रियंका के इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा- आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, इस नए फेज को लेकर एक्साइटेड हूं, मिस यू और आपको भी ढेर सारा प्यार।'

शादी के दो दिन बाद मुंबई पहुंचीं प्रियंका

मीरा चोपड़ा ने शादी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें दूल्हा और दुल्हन जयमाल के लिए तैयार नजर आ रहे थे। मीरा की शादी की तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कॉमेंट किए और दुल्हन वाले लुक की काफी तारीफें भी की। दरअसल इन दिनों दुल्हन न्यूड रंग के लहंगे या आउटफिट में अक्सर दिखती हैं, ऐसे में मीरा ने इस अंदाज को ब्रेक करते हुए शादी पर अपने लिए लाल लहंगा चुना था और ये उनके फैन्स को काफी पसंद भी आया। हालांकि, शादी के दो दिन बाद ही प्रियंका अब मुंबई आ पहुंची हैं।

Share this story