रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर संग एयरपोर्ट पर नजर आईं जान्हवी, अफेयर की अटकलें एक बार फिर हुईं तेज

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर संग एयरपोर्ट पर नजर आईं जान्हवी, अफेयर की अटकलें एक बार फिर हुईं तेज
जान्हवी को रविवार की सुबह उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों अपना समर वेकेशन एंजॉय करने के लिए मुंबई से बाहर जा रहे थे।

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 
 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। जान्हवी ने साल 2018 फिल्म 'धड़क' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आईं।

जान्हवी को रविवार की सुबह उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों अपना समर वेकेशन एंजॉय करने के लिए मुंबई से बाहर जा रहे थे।

एयरपोर्ट पर दिखा जान्हवी का हॉट अंजाद
इस बीच जान्हवी ब्लेजर सूट में काफी हॉट नजर आईं। वहीं, शिखर को कैजुअल लुक में कैप्चर किया गया। दोनों एक साथ कई खास मौको पर नजर आ चुके हैं। जान्हवी और शिखर को तिरुमाला के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में देखा गया था, जहां शिखर के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

कई खास मौकों पर साथ आए नजर
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उन्हें हाल ही में जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर के साथ छुट्टियां मनाने भी देखा गया था। इसके अलावा वो एक्ट्रेस के साथ कई पार्टियों में नजर आते हैं। NMACC के उद्घाटन समारोह में भी उन्हें बोनी कपूर के साथ देखा गया था।

'एनटीआर 30' से रखेंगी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्र्रेस नितेश तिवारी की 'बवाल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। यह फिल्म छह अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा जान्हवी जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' के साथ टॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।

Share this story