HCA Film Awards 2023 : Rajamouli की RRR को चार कैटेगरी में मिला अवॉर्ड, ऑस्कर से पहले मिली बड़ी जीत

HCA Film Awards 2023 : Rajamouli की RRR को चार कैटेगरी में मिला अवॉर्ड, ऑस्कर से पहले मिली बड़ी जीत

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं साल 2022 की भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। आरआरआर अब दुनियाभर में धूम मचा रही है। इंटरनेशनल फिल्म फर्टिनिटी ने इसकी तारीफ की है और नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का  गोल्डन ग्लोब भी अपने नाम किया है।

ऑस्कर से पहले इस फिल्म ने देश को एक बार फिर  गौरवान्वित किया है। आरआरआर ने हाल ही में आयोजित हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की। यह अकादमी पुरस्कार से कुछ दिन पहले आता है, जो 12 मार्च को होने वाला है। आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। देश के लिए काफी गौरव की घटना है क्योंकि फिल्म आरआरआर लगातार विदेशों में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। 

जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की है। इसने सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ स्टंट और सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटू नाटू) कैटेगरी में भी जीत हासिल की और इसे बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है। ऑस्कर 2023 से पहले फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जहां नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है।

आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण को आदिवासी नेता कोमाराम भीम और क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू के रूप में दिखाया गया है। स्वतंत्रता से पहले के भारत में की ये कहानी दो दोस्तों की पर आधिरत हैं, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी।

फिल्म में आलिया भट्ट का टॉलीवुड डेब्यू है। कलाकारों की लिस्ट में अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, मकरंद देशपांडे और ओलिविया मॉरिस शामिल हैं। इसका संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है।

Share this story