Bigg Boss OTT 3 : इस सीजन को सलमान खान की जगह एक्टर अनिल कपूर होस्ट करेंगे 

Bigg Boss OTT 3 : इस सीजन को सलमान खान की जगह एक्टर अनिल कपूर होस्ट करेंगे

Newspoint24/newsdesk

 

फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT 3) का तीसरा सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर दस्तक देने वाला है। ओटीटी के इस सीजन को सलमान खान की जगह एक्टर अनिल कपूर होस्ट करेंगे। ऐसे में इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए 'बिग बॉस ओटीटी 3' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनिल कपूर (Anil Kapoor) बता रहे हैं कि यह सीजन बहुत खास होने वाला है। वीडियो में एक्टर कह रहे हैं, "अभी तो बस शुरू किया है।"

 

'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रोमो

इस वीडियो में अनिल कपूर ब्लैक कलर का कोट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर कह रहे हैं, "सबने पूछा अब क्या ही बाकी है एके। मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है एके। भला बुरा, खरा खोटा, पानी आग, गाली ताली, सब देखा, सब सुना। अब मेरी बारी है। रूल नया, गेम वही। लड़ेंगे, भिड़ेंगे, टिकेंगे पता नहीं थोड़ा मैजिक थोड़ा लॉजिक। कुर्सी मंगा रे।" इस वीडियो में आगे अनिल कपूर कह रहे हैं, "ऐ बहुत हो गया झकास, करते हैं ना कुछ खास। अब सब बदलेगा।" इसी के साथ वीडियो में यह भी बताया गया कि यह शो 21 जून को रिलीज होगा। बिग बॉस ओटीटी 3 के इस प्रोमो वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Share this story