भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर मिले करोड़ों व्यूज 

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर मिले करोड़ों व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। पवन सिंह बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें लोग जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। उनके फैंस का ये मानना है कि पवन सिंह ये चुनाव आराम से जीत जाएंगे। बता दें कि पवन सिंह को पहले भाजपा का टिकट मिला था लेकिन किसी वजह से उन्हें पार्टी को टिकट वापस लौटा दिया था। इस बीच पवन सिंह के एक गाने को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि उनके इस पुराने सॉन्ग ने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया है।

पवन सिंह के गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' ने मचाया धमाल

 इस गाने ने पवन सिंह की किस्मत एक बार में ही पलट दी थी। दरअसल आज से सालों पहले पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने जमकर प्यार दिया है। यह सॉन्ग केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर है। पवन सिंह के इस गाने ने अब यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बनाया है। सॉन्ग को अबतक 227 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह सॉन्ग आज ही हर पार्टी और शादी में बजता है। 

अभिनेता से नेता बनेंगे पवन सिंह

बताते चलें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पहले भाजपा का हाथ थामा था। इस बार पवन सिंह को आसनसोल से टिकट मिला था। हालांकि किसी वजह से पवन सिंह ने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बता दें कि अब पवन सिंह काराकाट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मालूम हो कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं।

 

Share this story