वीमेन डे से पहले जानिए 10 सबसे अमीर एक्ट्रेसेस के बारे में , पुरुष प्रधान बॉलीवुड में महिलाओं का दबदबा

Women Day 2023: पुरुष प्रधान बॉलीवुड में महिलाओं का दबदबा

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। बताया जाता है कि उनके पास लगभग 828 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने यह प्रॉपर्टी एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के जरिए बनाई है। उनकी सालाना कमाई करीब 80 से 90 करोड़ रुपए बताई जाती है।

 

बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बताई जाती हैं, जो फिलहाल यूएस में सेटल हैं। उनकी सालाना इनकम लगभग 8 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है। प्रियंका के पास लगभग 580 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

 

आलिया भट्ट के पास लगभग 557 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आलिया भट्ट फिल्मों के लिए करीब 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

 

करीना कपूर के पास लगभग 440 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी सालाना कमाई कहीं 12 करोड़ तो कहीं 28 करोड़ रुपए बताई जाती है। करीना की कमाई फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। 

 

दीपिका पादुकोण करीब 314 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन है। वे सालाना लगभग 24 करोड़ रुपए कमाती हैं। उनकी कमाई फिल्मों से आने वाली फीस के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से होती है। 

 

अनुष्का शर्मा हर महीने लगभग एक करोड़ रुपए कमाती हैं। वे फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट से भी तगड़ी कमाई करती हैं। उनके पास लगभग 255 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 

 

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। टीवी रियलिटी शोज, फिल्मों और ब्रांड्स का एंडोर्समेंट कर कमाई करने वाली माधुरी के पास करीब 248 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।

 

कटरीना कैफ करीब 217 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। उनकी सालाना कमाई 25 से 30 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनके कमाई के साधनों में उनकी फिल्मों से मिलने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।

 

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक बताई जाती हैं। उनके पास लगभग 112 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। उनकी कमाई फिल्मों की फीस और ब्रांड्स एंडोर्समेंट से मिलने वाले मेहनताने से होती है।

 

जैकलीन फर्नांडीज की सालाना इनकम लगभग 9.50 करोड़ रुपए बताई जाती है। वे फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से कमाई करती हैं। उनके पास कुल लगभग 101 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।

Share this story