एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक नहीं रहे। 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हुआ था। वह एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीनराइटर थे।

उनके निधन की सूचना देते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया, “जानता हूं  “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!”  पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। सतीश के बिना अब जीवन कभी पहले जैसा नहीं होगा। ओम् शांति!”

Subscribe to get breaking news alertsSUBSCRIBE

 

जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc

— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "इस भयानक खबर से नींद खुली है। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे। सतीश कौशिक बेहद सफल एक्टर और डायरेक्टर थे। वह बहुत दयालु और वास्तविक आदमी थे। मुझे इमरजेंसी में उनका निर्देशन करना अच्छा लगा था। उनकी कमी खलेगी। ओम शांति।”

 

दो बार जीता था फिल्मफेयर पुरस्कार
सतीश कौशिक मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। बॉलीवुड में ब्रेक मिलने से पहले वह थियेटर में एक्टिंग करते थे। एक्टर के रूप में सतीश कौशिक को फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के रूप में, दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के रूप में और ब्रिटिश फिल्म ब्रिक लेन में चानू अहमद के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। सतीश कौशिक ने 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता।

Share this story