वायरल MMS ने इन सेलेब्स को ख़ूब किया बदनाम, दिखे ऐसे कांड कि हर कोई रह गया हैरान

वायरल MMS ने इन सेलेब्स को ख़ूब किया बदनाम, दिखे ऐसे कांड कि हर कोई रह गया हैरान

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ  

मुंबई। चंडीगढ़ में मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए नहाती हुई छात्राओं के वीडियो के मामले में आरोपी छात्रा के दोस्त और बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया गया है।

संचार क्रांति के युग का यह सबसे बड़ा साइड इफ़ेक्ट है, जिसका शिकार आए दिन कोई ना कोई होता रहता है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में यह चलन काफी पुराना है।

कई एक्ट्रेसेस ऐसी है, जो इस तरह की घटना का शिकार हो चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में, जो MMS कांड की वजह से बदनामी का दंश झेल चुकी हैं...

पिछले दिनों एक सेक्स क्लिप मीडिया में लीक हुई थी। धुंधली सी इस क्लिप में नजर आ रही लड़की के बारे में दावा किया जा रहा था कि वे भोजपुरी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की पूर्व कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह हैं। हालांकि, अक्षरा सिंह के प्रवक्ता इसे फर्जी वीडियो बता चुके हैं।

अक्षरा सिंह से पहले सोशल मीडिया स्टार और रियलिटी शो 'लॉकअप इंडिया' की पूर्व कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा भी इसी तरह की एक वीडियो की वजह से चर्चा में रही थीं। लीक एमएमएस में नजर आ रहे कपल को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें जो लड़की है, वे अंजलि अरोड़ा हैं। हालांकि, खुद अंजलि ने इसे उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया था।

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु एक MMS सोशल मीडिया में लीक हुआ था, जिसमें उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। इसके बाद लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी। घटना के बाद त्रिशाकर ने अपना फेसबुक अकाउंट प्राइवेट कर दिया था। लेकिन इसके पहले उन्होंने वीडियो वायरल करने वाले को जमकर फटकार लगाई थी और कहा था कि बिहार में ऐसे ही कुछ घटिया लोग हैं।

राधिका आप्टे का एक वायरल वीडियो काफी चर्चा में रहा था, जिसमें वे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाती नजर आई थीं। बाद में ऐसा कहा गया था कि यह वीडियो राधिका की एक शॉर्ट फिल्म का हिस्सा था।

पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान की मां का रोल कर चुकीं मोना सिंह की कुछ साल पहले 23 सेकंड की वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी। हालांकि, बाद में खुद मोना ने यह सफाई दी थी कि वीडियो में नजर आ रही लड़की वे नहीं, बल्कि कोई और है।

शाहिद कपूर और करीना कपूर जिस वक्त एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, उस वक्त उनका एक MMS काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे लिपलॉक करते दिखाई दिए थे।

सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान एक MMS वीडियो की वजह से काफी चर्चा में रह चुकी हैं, जिसमें वे कैमरे के साथ कपड़े बदलती नजर आई थीं। बाद में यह कहा गया था कि एक सैलून में कपड़े बदलते वक्त उनके साथ यह धोखाधड़ी हुई थी।

कुछ साल पहले इंटरनेट पर वायरल एक MMS वीडियो के बारे में यह कहा जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की एक्ट्रेस रिया सेन और लड़का अश्मित पटेल हैं। दोनों को इसकी वजह से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। बाद में उन्होंने इस MMS वीडियो को फेक बताया था।

Share this story