इस बार ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे

dfs

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

नई दिल्ली। प्रतिष्ठित ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड का आयोजन 13 फरवरी को मुंबई में किया जाएगा। ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड के सफलतापूर्ण पांच साल पूरे हो गए हैं। इस बार यह अवॉर्ड एक अलग अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां चल रही हैं।

ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड के आयोजक विजय पांडेय ने अवॉर्ड के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केक काट कर इस खास मौके को सेलिब्रेट भी किया, जिसमें निर्देशक लाल बाबू पंडित, संजय भूषण पटियाला, सोनू सुरीला, मुन्ना दुबे, शिवा देवनाथ, संतोष और प्रीत मौजूद रहे।

सभी ने इस खास आयोजन को अनवरत जारी रखने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि सम्मानित होने पर कलाकारों का हौसला बढ़ता है। इससे उनके प्रदर्शन में निखार भी आता है। ऐसे में ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड का आयोजन सिर्फ मनोरंजन मात्र के लिए नहीं, बल्कि हमारे कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।

आयोजक विजय पांडेय ने बताया कि इस बार अवॉर्ड शो में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्य अतिथि होंगे। सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे दिग्गज भी शामिल होंगे। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडेय, निधि झा, सीमा सिंह, धीरेन्द्र कुमार झा, पराग पाटिल आदि को भी आमंत्रित किया गया है। इस बार ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड शो को लाल बाबू पंडित के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले विजय पांडेय ने कहा कि 13 फरवरी की शाम फिल्मी दुनिया के सितारों से गुलजार होगी। एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस के बीच साल भर में सिनेमा के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले कलाकारों, तकनीशियनों, मेकर्स के साथ फिल्म उद्योग से जुड़े तमाम लोगों को विभिन्न कैटेगरी में अवॉर्ड दिया जायेगा।
 

Share this story