2023 में रिलीज होंगी तमिल सिनेमा की ये 5 बड़ी फ़िल्में, करीब 1000 करोड़ रुपए का लगा है दांव

fg

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

मुंबई। 2022 में बॉलीवुड की फ़िल्में भले ही धराशायी हुई हों। लेकिन साउथ इंडियन फ़िल्में ना केवल पैन इंडिया में, बल्कि दुनियाभर में छाई रही हैं। कन्नड़ सिनेमा ने 'KGF Chapter 2' जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दी, जिसने 1278 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। तेलुगु ने 'RRR' सुपरहिट फिल्म दी, जो 1150 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई।

तमिल सिनेमा भी पीछे नहीं रहा। इसने 'PS-1' और 'विक्रम' जैसी फ़िल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा बुलंद किया। अगर तमिल सिनेमा पर ही फोकस रखें तो अगले साल कई बड़ी फ़िल्में यहां से आने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं अगले साल रिलीज होने जा रही पांच सबसे बड़ी तमिल फिल्मों के बारे में...

थलापति विजय स्टारर 'वारिसू' 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।वामसी पैदिपल्ली निर्देशित इस फिल्म का निर्माण लगभग 250 करोड़ रुपए में हुआ है और इसमें विजय के अलावा रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।

तमिल सनेमा की दूसरी बड़ी फिल्म 'Thunivu' है,जिसे एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजीत कमार, मंजू वॉरियर और जॉन कोकेन की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।

दर्शकों ने इस साल पोन्नियिन सेल्वन-1 यानी PS-1 देखी, जिसने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए। लेकिन 28 अप्रैल 2023 से उन्हें इसका दूसरा पार्ट PS-2 देखने को मिलेगा। मणि रत्नम के निर्देशन वाली इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए है। फिल्म में चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी और ऐश्वर्या राय बच्चन की मुख्य भूमिका है।

रजनीकांत स्टारर 'जेलर' 14 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। फिल्म के बजट की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसका निर्माण 100 करोड़ से ज्यादा की लागत में हो रहा है।नेल्सन के निर्देशन वाली इस फिल्म में शिवा राजकुमार, राम्या कृष्णन और वसंत रवि की भी अहम भूमिका है।

Share this story