सुनील शेट्टी ने बचाई थी SEX के धंधे में फंसी 128 लड़कियों की लाज, प्लेन के टिकट कराकर घर भेजा था

df

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को बॉलीवुड में अन्ना के नाम से जाना जाता है। अन्ना का मतलब भाई होता है और उस वक्त वे असल में अन्ना बन गए थे, जब उन्होंने 128 लड़कियों को ना केवल सेक्स ट्रैफिकिंग से सुरक्षित निकाला था, बल्कि उन्हें नेपाल वापसी में मदद भी की थी।

यह 1996 में तब की बात है, जब मुंबई के प्रसिद्ध रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा को पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था। तब लगभग 128 लड़कियों को इस दलदल से छुड़ाया गया था।

प्लेन से भेजा था घर

बताया जाता है कि ये लड़कियां सेक्स ट्रैफिकिंग के दलदल से तो निकल आईं, लेकिन नेपाल की सरकार ने उनकी देश वापसी पर रोक लगा दी, क्योंकि उनके पास अपना जन्म प्रमाण पत्र या नागरिकता कार्ड नहीं था। ऐसे में सुनील शेट्टी उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने उनके लिए काठमांडू का प्लेन टिकट कराया और नेपाल वापस भेजा।

यह बताया सुनील ने

सुनील शेट्टी ने एक बातचीत के दौरान इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि यह ऐसा घटनाक्रम है, जिस पर पूरी फिल्म बन सकती है। अभिनेता ने इस दौरान महिलाओं की मदद का पूरा क्रेडिट भी खुद नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि उन 128 लड़कियों को वापस नेपाल पहुंचाने के लिए लोगों ने कड़ी मेहनत की थी। उनके मुताबिक़, लड़कियों को उनका नाम शायद इसलिए याद रह गया, क्योंकि वे एक्टर हैं।

सुनील शेट्टी ने इस दौरान यह भी कहा कि इस बचाव अभियान से जुड़े लोगों ने पहली प्राथमिकता लड़कियों की सुरक्षा को दी थी। यही वजह है कि इस घटना पर  मीडिया का ध्यान नहीं गया।

क्यों पीछे रह गए शेट्टी?

सुनील शेट्टी ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह वही दौर था, जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgn) जैसे एक्शन स्टार्स की भी बॉलीवुड में एंट्री हुई थी।

यह बात अलग है कि अक्षय और अजय आज भी लीड हीरो के तौर पर काम कर रहे हैं, जबकि सुनील शेट्टी साइड रोल या विलेन के किरदार निभा रहे हैं।

एक बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार और अजय देवगन से पीछे रह जाने की वजह के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वे काम कर रहे थे, तब शायद अपने करियर पर फोकस नहीं कर पाए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी पिछली बार वेब सीरीज 'धारावी बैंक' में नजर आए थे, जो हाल ही में एमएक्स प्येअर पर स्ट्रीम हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'रेस 4', 'काला नाग', 'एयरपोर्ट' और 'हेरा फेरी 3' शामिल हैं।

Share this story