रणवीर सिंह के साथ टॉपलेस फोटोशूट कराने वाली सोनाली रावत और भी हो गई हैं बोल्ड, देखें 7 PHOTOS

lk;

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोनाली राउत(Sonali Raut) अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस 8 (Bigg Boss 8) की ये कंटेस्टेंट आज यानी 23 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। कभी रणवीर सिंह के साथ टॉपलेस फोटोशूट कराने वाली अदाकारा भले ही पर्दे से लंबे वक्त से दूर हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।

आए दिन वो अपनी सेक्सी तस्वीरें और वीडियोज के जरिए लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। आइए नीचे सोनाली के जन्मदिन पर उनके बारे में और भी बातें जानते हैं उनकी अदाओं से भरी तस्वीरों के साथ....

बिग बॉस 8(Bigg Boss 8) के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सोनाली राउत 23 दिसंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अदाकारा के पिता डिप्टी कमिश्नर हैं जबकि उनकी बहन उज्जवला राउत एक फेमस मॉडल हैं। वो भी मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की।

उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स में काम कर चुकी हैं। किंगफिशर कैलेंडर, एमएसी कॉस्मेटिक्स, पीसी चंद्रा ज्वैलर्ल, लिमका समेत कई विज्ञापन में काम की हैं।

साल 2014 में सोनाली राउत ने 'द एक्सपोज'मूवी के जरिए बॉलीवुड में कदम रखी थी। वो हिमेश रेशमिया के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं। हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन उनके अभिनय की तारीफ हुई थी।

सोनाली 'ग्रेट ग्रांड मस्ती'में दिखाई दी थी। इसके अलावा वो आइटम सॉन्ग 'लिपिस्टिक लगा के' के जरिए बवाल मचाई थीं। अदाकारा वेब सीरीज में भी दिखाई दे चुकी हैं।  वेब सीरीज 'डेंजरस' में करण सिंह ग्रोवर के अपोजिट दिखाई दी थीं।

साल 2011 में सोनाली ने राउत ने रणवीर सिंह के साथ एक मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था। उस वक्त काफी ये चर्चा में रही थी। 

साल 2022 में वो एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी थीं। वो नीति मोहन की म्यूजिक वीडियो 'गलतियां' में नजर आईं थी। सोशल मीडिया पर सोनाली के 2.5 मिलियन फॉलोअर हैं।

Share this story