दिवाली पर रिलीज़ होंगी एक साथ सात फिल्में , होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका
![Seven films will be released simultaneously on Diwali, will be a blast at the box office](https://newspoint24.com/static/c1e/client/84309/uploaded/a8f00f7b6800e13d0fb826e9aa7c1366.png)
Newspoint24/newsdesk
![films release on diwali 2022](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/10/15/750x506/films-release-on-diwali-2022_1665831925.jpeg)
देशभर में 24 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार भारतीय सिनेमा के लिए भी दिवाली काफी खास होने वाली है। दिवाली के मौके पर अक्सर एक या दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं लेकिन इस बार दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा। 24 अक्तूबर के आस-पास सिनेमाघरों में एक साथ सात फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें हिंदी के अलावा, साउथ की भी कई फिल्में शामिल हैं। आइए आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं।
![थैंक गॉड](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/10/13/750x506/thaka-gada_1665675993.jpeg)
थैंक गॉड
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कॉमेडी बेस्ड फिल्म 'थैंक गॉड' दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार में दिखाई देने वाले हैं, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के कर्मों का हिसाब-किताब करते हुए नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी हैं। यह फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
![राम सेतु](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/09/26/750x506/rama-sata_1664175100.jpeg)
राम सेतु
इस दिवाली को बॉक्स ऑफिस पर सीधा-सीधा अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच टक्कर होगी। 25 अक्तूबर को ही अक्षय कुमार की पौराणिक फिल्म 'राम सेतू' भी रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था, जिस पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आ रही हैं।
![प्रिंस](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/10/15/750x506/parasa_1665831382.jpeg)
प्रिंस
हिंदी के अलावा, साउथ सिनेमा की बड़ी फिल्में भी दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही हैं, जिसमें 'प्रिंस' का नाम भी शामिल है। यह फिल्म पहले 31 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। इस रोमांटिक फिल्म में 'सिवकार्थिकेयन' के साथ मारिया रयाबोशपका नजर आएंगी।
![सरदार](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/10/15/750x506/sarathara_1665831459.jpeg)
सरदार
रोमांस और कॉमेडी के अलावा, दिवाली के मौके पर एक्शन का तड़का लगाने साउथ की फिल्म 'सरदार' आ रही है। अभिनेता कार्ति की यह फिल्म सिनेमाघरों में 'प्रिंस' को टक्कर देगी। यानी हिंदी के अलावा, अब साउथ में भी फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।
उरी देवुदा
तेलुगू में भी दिवाली के मौके पर एक फिल्म रिलीज हो रही है, जिसका नाम ‘उरी देवुदा‘ (Ori Devuda) है। यह फिल्म 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विश्वक सेन और मिथिला पाल्कर एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।
गिन्ना
इस दिवाली हॉरर को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भी फिल्म आ रही है, जिसका नाम 'गिन्ना' है। यह एक हॉरर बेस्ड फिल्म है, जिसमें विष्णु मांचू नजर आएंगे। इस फिल्म को सिनेमाघरों में ‘उरी देवुदा‘ टक्कर देगी।