समर सिंह ने चांदनी सिंह के साथ दिखाया रोमांटिक अंदाज़, 'ननदिया पीस के राखु हरदिया' हुआ वायरल

समर सिंह ने चांदनी सिंह के साथ दिखाया रोमांटिक अंदाज़, 'ननदिया पीस के राखु हरदिया' हुआ वायरल

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के समर सिंह अपने फैंस के लिए शानदार गाने लेकर आए हैं। दिवाली और छठ के बाद  समर सिंह का एक और रोमांटिक भोजपुरी गाना 'ननदिया पीस के राखु हरदिया' जारी कर दिया गया है, इसमें समर सिंह मोबाइल पर आशिकाना अंदाज़ में अपनी गर्ल फ्रेंड चांदनी सिंह से बात करते हुए दिख रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस इस गाने में मटक-मटककर अपनी अदाएं दिखा रही हैं।  

'ननदिया पीस के राखु हरदिया'...हुआ वायरल 

एक्ट्रेस चांदनी सिंह अपने पति की बहन  से कहती हैं कि 'ननदिया पीस के राखु हरदिया'... यह गाना बहुत शानदार होने के साथ  मजेदार भी है, जिसका वीडियो पिक्चराइजेशन बहुत रिच है।

इसे समर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस गाने को लाखों की संख्या में व्यूज मिल रहे हैं। इसपर दर्शकों ने जमकर लाइक और कॉमेन्टदिए हैं। 

चांदनी सिंह का मस्तमौला और रोमांटिक अंदाज़

गाने में आवाजें समर सिंह और शिल्पीराज की हैं। दोनों ने मस्ताना अंदाज़ से समां बांध दिया है। वहीं वीडियो सांग में समर सिंह और चांदनी सिंह का मस्तमौला अंदाज़ और रोमांटिक मिजाज देखने को मिल रहा है। समर सिंह ने चांदनी से जोरदार रोमांस का तड़का लगाते हुए  ऑडियंस और फैंस का फुल इंटरटेनमेंट किया है। 

हिट टीम ने फिर किया कमाल

समर सिंह की ऑफिशियल प्रजेटेंशन में वे चांदनी सिंह के साथ इश्क फरमा रहे हैं। वहीं शिल्पी राज ने इसमें  अपनी मदहोश करने वाली आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। 

वीडियो में समर सिंह और चांदनी सिंह ने रोमांटिक मूड में मजेदार परफॉमेंस दिया है।  इसके गीतकार यादव राज, संगीतकार रोशन सिंह हैं।  समर सिंह के साथ ये टीम पहले भी शानदार गाने दे चुकी है। वहीं इसने एक बार फिर दर्शकों को क्रेजी कर दिया है । 

Share this story