रणवीर सिंह मुंबई  पुलिस के सामने नहीं होंगे पेश न्यूड फोटोशूट पर मामला दर्ज

रणवीर सिंह मुंबई  पुलिस के सामने नहीं होंगे पेश न्यूड फोटोशूट पर मामला दर्ज

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ 

 

मुंबई । मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, “चेंबूर पुलिस स्टेशन ने अभिनेता रणवीर सिंह को कल पेश होने के लिए तलब किया था। अभिनेता ने पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है, अब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर नया समन भेजेगी। 

न्यूड पिक्स पर मामला दर्ज

मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी नग्न तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में दर्ज एक मामले में उनका बयान दर्ज करेगी। एक पुलिस अधिकारी ने  यह जानकारी दी थी कि एक्टर को 22 अगस्त को "जांच में शामिल होने" के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। हालांकि एक्टर ने अपनी व्यस्तता बताते हुए उपस्थित होने के लिए दो हफ्ते  का समय मांगा है।

घर पहुंचाया गया नोटिस  

अधिकारी ने कहा कि शहर के चेंबूर पुलिस थाने के कर्मी भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस देने के लिए सिंह के घर पर गए, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह मुंबई में नहीं हैं। बाद में रणवीर ने पुलिस को बताया कि वह 16 अगस्त को लौटेंगे। उस दिन उन्हें नोटिस दिया गया था वही नोटिस में  22 अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें बुलाया गया था।

एनजीओ  सदस्य ने की शिकायत
एक एनजीओ के सदस्य द्वारा दायर शिकायत के आधार पर पिछले महीने चेंबूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में दावा किया गया है कि एक्टर ने "सामान्य रूप से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और अपनी पिक्स के जरिए से उनके शील का अपमान किया।"

इंटरनेट पर मचा तूफान
 रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट की तस्वीरें 21 जुलाई को ऑनलाइन पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में रणवीर बिना कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। जबकि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने रणवीर का सपोर्ट किया, वहीं सोशल मीडिया पर इन पिक्स को लेकर जमकर चर्चा शुरू हो गई थी। इस मामले में कई सारी जगहों पर शिकायत दी गई है। वहीं मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को अपने समक्ष पेश होने को कहा है। 

यह भी पढ़ें  :-  विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा को स्कूटी पर बैठाकर इस तरह निकले सड़क पर

Share this story