इंडियन लाफ्टर चैंपियन के विनर बने दिल्ली के रजत सूद , ट्रॉफी के साथ इनाम मिले इतने लाख रुपए 
 

 इंडियन लाफ्टर चैंपियन के विनर बने दिल्ली के रजत सूद , ट्रॉफी के साथ इनाम मिले इतने लाख रुपए

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ   

मुंबई ।  कॉमेडी शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले शनिवार रात हुआ। दिल्ली बेस्ड कॉमेडियन रजत सूद  इस सीजन के विजेता बने हैं। ट्रॉफी के साथ-साथ प्राइज मनी के रूप में उन्हें 25 लाख रुपए मिले हैं। फाइनल में रजत के साथ मुंबई के नितेश शेट्टी, विग्नेश पांडे, जयविजय सचिन और उज्जैन के हिमांशु बवंडर पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने इन चारों को पछाड़ जीत का सेहरा अपने सिर सजा लिया। देखिए रजत के विनिंग मोमेंट की तस्वीरें और जानिए शो जीतने के बाद उन्होंने क्या कहा...

रजत सूद को पॉमेडी किंग भी कहा जाता है। वे कॉमेडी और पोएट्री को साथ मिलाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं और उन्हें हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। रजत सूद कॉमेडियन होने के साथ-साथ लेखक और गीतकार भी हैं। 

'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में आने से पहले उन्होंने 2021 में दूरदर्शन के कॉमेडी शो 'सौ करोड़ का कवि' में पार्टिसिपेट किया और फाइनलिस्ट्स में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, वे यह शो जीतने से चूक गए थे। यह देश का पहला कविता का रियलिटी शो था और इसके विजेता पटना के अमनदीप सिंह बने थे। रजत सूद को इस शो में दूसरा स्थान मिला था। 

रजत के लिए 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' का फिनाले बेहद खास रहा। क्योंकि पहली बार शो पर उनके पैरेंट्स पहुंचे थे।

शो जीतने की ख़ुशी बयां करते हुए रजत ने एक बातचीत में कहा, "जब सेलिब्रेशन शुरू हुआ और मेरे नाम का एलान हुआ तो मेरी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ मिनट्स के लिए मुझे यह स्वीकार करने में मशक्कत करनी पड़ी कि मैं मैंने शो जीत लिया है।"

बकौल रजत, " मैंने अपने दिमाग में इस लम्हे की प्लानिंग कई बार की थी। लेकिन हकीकत ने मुझे अचंभित कर दिया। यह मेरे लिए मील का पत्थर इसलिए भी था, क्योंकि मैं जिंदगी में पहली बार अपने पैरेंट्स के सामने परफॉर्म कर रहा था। उन्होंने अब तक मेरा कंटेंट ऑनलाइन ही देखा था और उन्होंने कभी मुझसे इस बारे में चर्चा नहीं की थी। उनकी मौजूदगी मेरे लिए वरदान थी।"

रजत कहते हैं, "आपके पक्ष में आए कुछ फैसले वाकई ईश्वरीय संकेत होते हैं, जिनसे पता चलता है कि कुछ अच्छा होने वाला है। मेरे पिता काफी खुश हैं। मैं उनकी आंखों में गर्व के आंसू देख सकता हूं।" रजत ने आगे कहा कि अब वे आगे आने वाले शोज के बारे में सोचेंगे और उनके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अब और ज्यादा पढ़ेंगे और खुद को बेहतर कलाकार बनाने की कोशिश करेंगे।
 

'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के फिनाले एपिसोड में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे विशेष मेहमान के रूप में पहुंचे थे। वे वहां अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'लाइगर' को प्रमोट करने पहुंचे थे। शो के जज शेखर सुमन और अर्चना पूरण सिंह थीं।

यह भी पढ़ें :-  शाहरुख खान की जवान में हुई साउथ के इस खूंखार विलेन की एंट्री

Share this story